Tuesday , 1 September 2026
    मऊगंज

    Mauganj News: मऊगंज में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,दूसरे का टूटा पैर,हत्या या हादसा पढ़ें पूरी खबर

    Mauganj News: खबर मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव से है जहां नलकूप की मशीन में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई तथा दूसरे को अपना पैर गंवाना पड़ा। उसे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मुरैठा गांव में बोरवेल मशीन बोरिंग कर रही थी। इस दौरान पुष्पराज बैगा निवासी चौपाल थाना जमोनी जिला सीधी तथा विष्णु बैगा पिता राजा बैगा उम्र 23 वर्ष निवासी जमोरी मशीन में फंस गए।

    बताया जाता है कि पुष्पराज बैगा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी को हनुमना स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है जबकि विष्णु बैगा को हनुमना 108 एंबुलेंस की मदद से संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। एंबुलेंस के डॉक्टर पंकज वर्मा ने प्राथमिक उपचार कर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जिससे घायल मजदूर की जान बच गई।

    एंबुलेंस के चालक विन विश्वकर्मा की तत्परता से घायल को शीघ्र ही रीवा ले जाया गया। मजदूर और मृतक की हालत को देखते हुए मामला संदिग्ध माना जा रहा है क्योंकि अगर मजदूर भारी मशीन की चपेट में आता तो उसके शरीर के चिथड़े उड़ जाते जबकि उसका शरीर पूरी तरह सुरक्षित है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि किस घटना के कारण एक मजदूर की जान चली गई और दूसरा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न
    मऊगंज

    Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची में 15 से 25 मई तक ली जाएंगी दावा-आपत्तियाँ मऊगंज...

    In Mauganj, the Collector heard 74 applications during the public hearing.
    मऊगंज

    Mauganj जनसुनवाई में कलेक्टर ने 74 आवेदनों पर की सुनवाई

    || मऊगंज || कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन...

    मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला
    मऊगंज

    मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

    Rewa Today Desk : मऊगंज, 18 अप्रैल 2026। जिले में लगातार बढ़ते...

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...