MP Election: Women except Rewa won the voting.
CollectorMadhya-PradeshPoliticsRewaरीवा टुडे

MP Election : मतदान में Rewa को छोड़कर महिलाओं ने मारी बाजी

MP Election: Women except Rewa won the voting.

मतदान में रीवा को छोड़कर महिलाओं ने बाजी मारी, क्या लाडली बहन का असर है, या बदलाव की है बयार

Rewa Today Desk : मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा के साथ रीवा जिले की 6 विधानसभा सीट और मऊगंज जिले की दो विधानसभा सीटों पर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ जहां एक और मतदान दल मतदान कर कर वापस लौटने लगा है ईवीएम मशीन रीवा के इंजीनियरिंग कॉलेज में जमा होने लगी है वहीं दूसरी और रीवा और मऊगंज जिले की मतदान प्रतिशत का आंकड़ा भी निकाल कर सामने आ गया है, जिसमें एक चौंकाने वाली बात है रीवा को छोड़कर सभी जगह महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया है.


महिलाओं ने सभी विधानसभा में पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की

सभी विधानसभा सीटों की बात की जाए तो सेमरिया में सर्वाधिक मतदान 73.52 प्रतिशत, गुढ़ विधानसभा में 73.02 प्रतिशत, त्योथर विधानसभा में 72.31 प्रतिशत ,मऊगंज में 72.49 प्रतिशत, सिरमौर में 67.58 प्रतिशत ,मनगांव में 65.65 प्रतिशत, रीवा में 67.32 प्रतिशत ,देव तालाब में 66.84 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया. पुरुषों का मतदान प्रतिशत इस तरीके से रहा सिरमौर विधानसभा में 60.98 प्रतिशत, सेमरिया विधानसभा में 68.27 प्रतिशत, त्योथर विधानसभा में 65.24 प्रतिशत, मऊगंज में 63.92 प्रतिशत, देव तालाब में 59.92 प्रतिशत, मनगांव में 59.30 प्रतिशत, रीवा में 69.31 प्रतिशत, गुढ़ विधानसभा में 68.65 प्रतिशत, मतदान पुरुषों ने किया .


ओवर आल मतदान की बात की जाए तो जिले में इस तरीके से मतदान हुआ

सिरमौर विधानसभा में 64.4% ,सेमरिया में 70.78 प्रतिशत,सिरमौर विधानसभा मे 68.59 प्रतिशत, मऊगंज में 68.02 प्रतिशत, देव तालाब में, 63.22 प्रतिशत, मनगांव में 62.32 प्रतिशत, रीवा में, 68.74 प्रतिशत ,गुढ़ विधानसभा में 70.7 4% मतदान हुआ. आठ में से केवल रीवा विधानसभा में पुरुषों का मतदान प्रतिशत महिलाओं से ज्यादा सभी सीटों पर नजर डाली जाए तो एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने नजर आ रहा है. महिलाओं ने इस बार मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया. रीवा विधानसभा में मतदान में महिलाएं पीछे रह गई. यहां पर पुरुषों ने 69.3 एक प्रतिशत मतदान किया तो महिलाओं ने 67.32 प्रतिशत यहां पर लगभग दो प्रतिशत मतदान पुरुषों का ज्यादा रहा. यह अपने आप में चौंकाने वाला आंकड़ा है. यह आंकड़े किस तरफ इशारा करते हैं इन आंकड़ों को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है ,मतदान प्रतिशत में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा होने का क्या मतलब है, क्या लाडली बहन का असर है, अगर यह लाडली बहन का असर है तो परिणाम की कल्पना आसानी से की जा सकती है.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...