Politics

MP News: मध्य प्रदेश में गेंहू समर्थन मूल्य कि हुई घोषणा, पिछले वर्ष से 150 रुपए अधिक, किसानों के लिए खुशखबरी

MP News: भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2425 रुपए घोषित किया गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 150 रुपए अधिक है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसान भाइयों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक क्षेत्र में गेहूं की बुआई करें तथा बढ़ी हुई एमएसपी से अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करें।

गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर होगी मशीनीकृत सफाई की व्यवस्था MP News

रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए विभाग द्वारा अब तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत गेहूं उपार्जन के लिए बारदाना, भंडारण, परिवहन की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफएक्यू मानकों के गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर मशीनीकृत सफाई की व्यवस्था की जाएगी। गेहूं की गुणवत्ता के परीक्षण के लिए सर्वेयरों को गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

3694 उपार्जन केन्द्र स्थापित

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष प्रदेश में 6 लाख 16 हजार किसानों ने 48 लाख 38 हजार मीट्रिक टन गेहूँ समर्थन मूल्य पर बेचा था। किसानों की सुविधा के अनुसार गेहूँ उपार्जन के लिए कुल 3694 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये थे। परिवहन, उपार्जित गेहूँ के रख-रखाव तथा किसानों को शीघ्र भुगतान के लिए वेयरहाउस स्तर पर 2199 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये थे। शेष 1495 उपार्जन केन्द्र समिति स्तर पर स्थापित किये गये थे। किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में समर्थन मूल्य राशि का सीधा भुगतान करने की व्यवस्था की गई थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड में नया भूमि कानून लागू
IndiaPolitics

उत्तराखंड में नया भूमि कानून लागू: बाहरी लोग अब 11 जिलों में नहीं खरीद सकेंगे कृषि भूमि

Rewa Today Desk : उत्तराखंड सरकार ने राज्य की संस्कृति और प्राकृतिक...