Saturday , 31 October 2026
    कठेरी पंचायत
    CrimepoliceRewa

    Rewa News :कठेरी पंचायत में खाद्यान्न मांगने पर हितग्राहियों से सेल्समैन ने की मारपीट पुलिस ने मामले को सुलझाया

     कठेरी पंचायत में खाद्यान्न मांगने पर हितग्राहियों से सेल्समैन ने की मारपीट  पुलिस ने मामले को सुलझाया

    रीवा जिले के ग्राम पंचायत कठेरी में अपने हक का खाद्यान मांगने पर सेल्समैन ने हितग्राहियों से मारपीट पर उतारू हो गया। गरीब हितग्राही पिछले 6 माह से खाद्यान के लिए भटक रहे है। जब हितग्राहियों ने खाद्यान ना देने की वजह पूछी तो सेल्समैन के पुत्र गली गलौज पर उतारू हो गया। बात यही नही रुकी अराजकता का वीडियो बनाने पर मोबाइल छीन लिया और मारपीट कर डाली। हैरत की बात है कि सेल्समैन ने दिसंबर माह से ना तो मध्यान भोजन का राशन बाँटा और ना ही गरीब हितग्राहियों को खाद्यान वितरित किये। सैकड़ो हितग्राही खाद्यान के लिए भटक रहे है। 181 में शिकायत करने के बाद भी समस्या का निराकरण नही किया गया। बताया जाता है कि जिले के एक माननीय जनप्रतिनिधि का सेल्समैन करीबी है। इसी वजह से सेल्समैन को सरकार का कोई खौफ नही है। सरकार जहा गरीबो के हित के भरसक प्रयास कर रही है वही इन योजनाओं को भ्रस्टाचारी ठेंगा दिखा रहे है। सूचना मिलते ही मनगवां थाना प्रभारी के निर्देश पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया और अपने सामने ही खाद्यान वितरण की प्रक्रिया करवाई। पुलिस की तत्परता से मामला शांत हो सका।

    सेल्समैन की जगह व्यापारी चलता है राशन दुकान

    आबंटित राशन दुकान में भर्रेशाही इस कदर हावी है कि सेल्समैन ने ठेका व्यापारी को दे रखा है। सेल्समैन का पुत्र मनमाफिक तरीके से गल्ला व्यापारी के साथ मिलकर खाद्यान की कालाबाजारी करता है।

    गल्ला व्यापारी के घर मे राशन दुकान

    ग्राम पंचायत में राशन की दुकान गल्ला व्यापारी के घर मे संचालित हो रही है। देखने के लिए शासकीय राशन दुकान में बाहर  ताला होता है जबकि पीछे के दरवाजे से खाद्यान बाजार में बेच लिए पहुच जाता है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...