Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

Rewa Today : जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 728357 क्विंटल गेंहू की खरीद

Rewa Today: 728357 quintals of wheat purchased at support price so far in the district

Rewa Today Desk : जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद
की जा रही है। जिले में 12 मई तक 15096 किसानों से 728357 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है।
इसके लिए किसानों को 174 करोड़ 80 लाख 57 हजार की राशि मंजूर की गयी है। इस संबंध में अपर कलेक्टर
तथा प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि उपार्जित गेंहू का भण्डारण कराया जा रहा
है। असमय वर्षा से कुछ खरीदी केन्द्रों में उपार्जन कार्य प्रभावित हुआ है। उपार्जित गेंहू के तत्काल भण्डारण की
व्यवस्था की जा रही है अब तक खरीदे गये गेंहू में से 596985 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब
तक किसानों के बैंक खाते में 90 करोड़ 77 लाख 4 हजार 381 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 20909 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं। जिले में सहकारी समितियों के मध्याम से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। गेंहू खरीद की अंतिम तिथि 20 मई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...