Rewa Gwalior Train
Breaking

रीवा को मिली नई सौगात, 8 जुलाई को रीवा ग्वालियर चलेगी ट्रेन

Train to run between Rewa and Gwalior starting July 8.

Rewa Today Desk : रीवा को मिली नई सौगात, 8 जुलाई को रीवा ग्वालियर चलेगी ट्रेन, उपमुख्यमंत्री एवं रीवा सांसद ने ग्वालियर और रीवा के लिए नई रेल गाड़ी मिलने पर जताया प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार
रेलवे ने रेवा को दी है नई सौगात 8 जुलाई को ग्वालियर से रीवा आएगी नई ट्रेन, उसी दिन वापस जाएगी ग्वालियर, नई ट्रेन मिलने से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का विंध्यक्षेत्र की जनता की ओर से आभार जताया है।


इस रूट पर चलेगी नई ट्रेन


रीवा, सतना, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हरपालपुर, मऊरानीपुर, निवाड़ी, झांसी, दतिया पीतांबरा पीठ, डबरा से होती हुई ग्वालियर जाएगी। और इसी रास्ते वापस आएगी।


इस समय चलेगी ट्रेन


रीवा सांसद प्रतिनिधि रेलवे राजीव खंडेलवाल ने रीवा ग्वालियर ट्रेन के संचालन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 041 91 जो ग्वालियर से 8 जुलाई को सुबह 7:40 पर रवाना होगी ग्वालियर से डबरा, दतिया पीतांबरा पीठ, झांसी, निवाड़ी, मऊरानीपुर ,हरपालपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट धाम होते हुए सतना के कैमा स्टेशन से रीवा पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 22 एचपी कोच लगाए जाएंगे जिसमें 7 स्लीपर क्लास 4 थर्ड एसी तीन डिब्बे इकोनामिक थर्ड एसी के 2 सेकंड एसी के डिब्बे एवं चार जनरल कोच एवं एक दिव्यांग कोच लगाया जाएगा 8 जुलाई को ही स्वयं 9:00 बजे रीवा से यह ट्रेन ग्वालियर के लिए उन्हें स्टेशनों से होकर गुजरेगी ग्वालियर 9:40 में सुबह पहुंचेगी.

इन्होंने जताया आभार


रीवा से ग्वालियर के बीच नई रेल गाड़ी की सुविधा मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि रीवा ग्वालियर के बीच नई रेलगाड़ी चलने से विंध्यक्षेत्र के यात्रिय सुविधाके साथ व्यापारिक औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक प्रभाव पड़ेगा। और सीधे ग्वालियर से व्यापारिक रिश्ते प्रगाड़ होंगे, रीवा ग्वालियर ट्रेन मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल नगरनिगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडे. महाबली गौतम नारायण मिश्रा राजेंद्र त्रिपाठी योगेंद्र शुक्ला. दीनानाथ वर्मा नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जिला महामंत्री उमाशंकर पटेल विवेक गौतम जीवनलाल साकेत जिला उपाध्यक्ष प्रबोद व्यास मनीष पाठक राजेश सिंह शरद साहू गीता माझी बृजेंद्र गौतम जिला कोषाध्यक्ष वासुदेव ढारवानी श्रीमती विभा पटेल कमलेश सचदेवा अनिल बुधानी मनोहर मोटवानी. रमाशंकर गुप्ता संजीव गुप्ता नरेंद्र गुप्ता हिमांशु गुप्ता मंडल अध्यक्ष शिवम द्विवेदी गौरव पांडे हेमलता सिंह राजकुमार जायसवाल मुक्ति राय वीणा शुक्ला अमरेश पांडे जय शरण पांडे शिवदत्त पांडे अशोक गंगवानी,राजकुमार बंसल सहित भाजपा नेताओं ने नई रेल गाड़ी रीवा से ग्वालियर मिलने पर कहा है कि आज रीवा महानगरी स्वरूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है, रेल और हवाई सुविधाओं की बदौलत आज रीवा नई उड़ान भर रहा है। और पूरे देश से रेल कनेक्टिविटी के माध्यम से जुड़ चुका है। ग्वालियर के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिलने से क्षेत्र के विकास के नए आयाम खुलेंगे भाजपा नेताओं के साथ-साथ स्थानीय जनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BREAKING NEWS
Breaking

Rewa Today : Breaking News

एक हैरान करने वाला वीडियो रीवा से निकलकर सामने आया है, हालांकि...

सीजेडए की मंजूरी
BreakingInternationalRewa

व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर गोविंदगढ़, रीवा को मिली सीजेडए की मंजूरी

व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर गोविंदगढ़, रीवा को मिली सीजेडए की मंजूरी, विंध्य...