Saturday , 5 September 2026
    Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

    Rewa Today : नेशनल लोक अदालत में 53 खण्डपीठों में होगी प्रकरणों की सुनवाई

    Rewa Today: Cases will be heard in 53 division benches of National Lok Adalat.

    Rewa Today Desk : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान
    जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबोध कुमार जैन के मार्गदर्शन में 11 मई को नेशनल लोक अदालत का
    आयोजन किया जा रहा है। इसमें आपसी सुलह से प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। प्रकरणों की
    सुनवाई के लिए 53 खण्डपीठें गठित की गयी हैं। इनमें पीठासीन अधिकारी तथा सहयोग देने के लिए
    सुलहकर्ता सदस्य तैनात किये गये हैं। जिला न्यायालय परिसर रीवा के साथ-साथ तहसील न्यायालय
    सिरमौर, त्योंथर, मऊगंज एवं हनुमना में भी लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। जिला न्यायालय
    में 29 खण्डपीठ, तहसील विधिक सेवा समिति मऊगंज में 7 खण्डपीठ, सिरमौर में 6 खण्डपीठ, त्योंथर में 5
    खण्डपीठ एवं तहसील विधिक सेवा समिति हनुमना में 2 खण्डपीठ गठित की गयी हैं। इसके अतिरिक्त
    कुटुम्ब न्यायालय, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम, औद्योगिक न्यायालय एवं श्रम न्यायालय की
    खण्डपीठों द्वारा भी आपसी सुलह समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। लोक
    अदालत के दीवानी, फौजदारी, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति (क्लेम), 138 चेक बाउंस, विद्युत,
    श्रम, भू-अर्जन, नगर पालिका निगम, प्री लिटिगेशन प्रकरण निराकरण के लिए रखे जायेगें।


    नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए खण्ड पीठ क्रमांक एक में विशेष न्यायाधीश
    श्री सुरेन्द्र कुमार, खण्डपीठ क्रमांक 2 में जिला न्यायाधीश श्री विक्रम सिंह, खण्डपीठ क्रमांक 3 में जिला
    न्यायाधीश श्री रमेश रंजन चौबे, खण्डपीठ क्रमांक 4 में जिला न्यायाधीश श्री देवेन्द्र सिंह पाल, खण्डपीठ
    क्रमांक 5 में जिला न्यायाधीश श्री केशव सिंह, खण्डपीठ क्रमांक 6 में जिला न्यायाधीश श्री आनंद गौतम
    तथा खण्डपीठ क्रमांक 7 में जिला न्यायाधीश श्री प्रवीण पटेल को तैनात किया गया है। इसी तरह
    खण्डपीठ क्रमांक 8 में जिला न्यायाधीश श्रीमती पदमा जाटव, खण्डपीठ क्रमांक 9 जिला न्यायाधीश दिलीप
    सिंह, खण्डपीठ क्रमांक 10 में जिला न्यायाधीश संदीप श्रीवास्तव, खण्डपीठ क्रमांक 11 में जिला न्यायाधीश
    शशांक खरे, खण्डपीठ क्रमांक 12 में जिला न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी, खण्डपीठ क्रमांक 13 में जिला
    न्यायाधीश धर्मेन्द्र सोनी, खण्डपीठ क्रमांक 14 में जिला न्यायाधीश श्रीमती प्रीतिशिखा अग्निहोत्री, खण्डपीठ
    क्रमांक 15 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रूपसिंह कनेल तथा खण्डपीठ 16 में वरिष्ठ खण्ड न्यायाधीश
    श्री देवदत्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी।


    इसी प्रकार खण्डपीठ 17 में न्यायाधीश श्री अक्षत तयाल, खण्डपीठ 18 में न्यायाधीश श्री पन्ना
    नागेश, खण्डपीठ 19 में न्यायाधीश श्री ललित कुमार मईड़ा, खण्डपीठ 20 में न्यायाधीश सुश्री अंजली
    अग्रवाल, खण्डपीठ 21 में न्यायाधीश श्री अमित सिंह धुर्वे, खण्डपीठ 22 में सुश्री अदिति अग्रवाल, खण्डपीठ
    23 में कनिष्ठ खण्ड न्यायाधीश सुश्री स्वाती रघुवंशी, खण्डपीठ क्रमांक 24 में कनिष्ठ खण्ड न्यायाधीश सुश्री
    चेतना झारिया, खण्डपीठ 25 में कनिष्ठ खण्ड न्यायाधीश सुश्री पूर्वी राय, खण्डपीठ 26 में कनिष्ठ खण्ड

    न्यायाधीश श्री दिलीप महोर, खण्डपीठ 27 में कनिष्ठ खण्ड न्यायाधीश सुश्री सृष्टि चौरसिया, खण्डपीठ 28
    में कनिष्ठ खण्ड न्यायाधीश सुश्री ऋचा भट्ट तथा खण्डपीठ 29 में कनिष्ठ खण्ड न्यायाधीश सुश्री कंचन
    सैनिक प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। खण्डपीठ क्रमांक 30 में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री
    शिवकान्त, खण्डपीठ क्रमांक 31 में अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम श्री सुदीप कुमार
    श्रीवास्तव, खण्डपीठ क्रमांक 32 में न्यायाधीश औद्योगिक न्यायालय श्री के.के. मिश्रा, खण्डपीठ क्रमांक 33
    में न्यायाधीश श्रम न्यायालय श्री अमित नगायच, खण्डपीठ क्रमांक 34 में न्यायाधीश मऊगंज के अतिरिक्त
    जिला न्यायाधीश श्री आदेश कुमार जैन, खण्डपीठ क्रमांक 35 में प्रथम जिला न्यायाधीश मऊगंज श्री संजीव
    कटारे, खण्डपीठ क्रमांक 36 में द्वितीय जिला न्यायाधीश मऊगंज हीरालाल अलावा, खण्डपीठ क्रमांक 37 में
    प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड मऊगंज श्री साजिद मोहम्मद, खण्डपीठ क्रमांक 38 में प्रथम
    व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड मऊगंज श्रीमती गीता उईके, खण्डपीठ क्रमांक 39 में तृतीय व्यवहार
    न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड मऊगंज श्री आनंद बागरी, खण्डपीठ क्रमांक 40 में द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश


    कनिष्ठ खण्ड मऊगंज सुश्री ओशी जैन, खण्डपीठ क्रमांक 41 में जिला न्यायाधीश सिरमौर श्री संतोष चौहान,
    खण्डपीठ क्रमांक 42 में जिला न्यायाधीश सिरमौर के अतिरिक्त श्री संजय वर्मा, खण्डपीठ क्रमांक 43 में
    न्यायिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ खण्ड सिरमौर श्रीमती नेहा रहमान, खण्डपीठ क्रमांक 44 में न्यायिक मजिस्ट्रेट
    वरिष्ठ खण्ड सिरमौर डॉ. श्री अल्तमश रहमान, खण्डपीठ क्रमांक 45 में न्यायिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ खण्ड
    सिरमौर श्रीमती भारती केशरी कश्यप, खण्डपीठ क्रमांक 46 में तृतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड
    सिरमौर श्री अमित कुमार शर्मा, खण्डपीठ क्रमांक 47 में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश त्योंथर श्री दयाराम
    कुमरे, खण्डपीठ क्रमांक 48 में अतिरिक्त जिला एवं अपर सत्र श्री कमलेश मीणा, खण्डपीठ क्रमांक 49 में
    व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड त्योंथर सुश्री वंदना सोनी, खण्डपीठ क्रमांक 50 मे व्यवहार न्यायाधीश
    वरिष्ठ खण्ड त्योंथर श्रीमती नीघू श्रीवास्तव, खण्डपीठ क्रमांक 51 में प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ
    खण्ड त्योंथर श्रीमती मोहनी भदौरिया, खण्डपीठ क्रमांक 52 में न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड हनुमना श्री विनोद
    कुमार चौधरी तथा खण्डपीठ क्रमांक 53 में न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड हनुमना श्रीमती कीर्ति दुबे प्रकरणों की
    सुनवाई करेंगी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa Gwalior Train
    Breaking

    रीवा को मिली नई सौगात, 8 जुलाई को रीवा ग्वालियर चलेगी ट्रेन

    Rewa Today Desk : रीवा को मिली नई सौगात, 8 जुलाई को...

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons
    Active News

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons

    Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...