Monday , 13 April 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : कलेक्टर ने दो अनुपस्थित प्राध्यापकों को दिया नोटिस

    Rewa Today: Collector gave notice to two absent professors

    Rewa Today desk : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने लोकसभा चुनाव के
    लिए बनाए गए मीडिया मॉनीटरिंग एवं सर्टिफिकेशन सेल में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दो
    प्राध्यापकों को तैनात करने के आदेश दिए हैं। इनमें रवि साहू सहायक प्राध्यापक कम्प्यूटर तथा डॉ संदीप भट्ट
    प्राध्यापक मीडिया शामिल हैं। इन्हें कलेक्टर द्वारा सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग के लिए तैनाती के आदेश 18
    मार्च 2024 को दिए गए थे। इन प्राध्यापकों द्वारा 4 अप्रैल तक अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है। इसे

    गंभीर कदाचरण एवं अनुशासनहीनता मानते हुए कलेक्टर ने दोनों प्राध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया
    है। नोटिस का दो दिन की समय सीमा में स्वयं उपस्थित होकर उत्तर न देने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम
    1951 की धारा 28 ए एवं 134 तथा सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत वैधानिक
    कार्यवाही की जाएगी।

    COLLECTOR REWA

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

    आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...