Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

Rewa Today : कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी तैनात

Rewa Today: Officers deployed to maintain law and order

Rewa Today Desk : जिले भर में 11 अप्रैल को ईदुल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर
शांति तथा कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रीवा शहर के प्रमुख स्थलों पर कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की
ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि पूरे शहर की कानून व्यवस्था
के लिए एसडीएम हुजूर वैशाली जैन को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। मुख्य ईदगाह घोघर, जामा मस्जिद तुर्कान
घोघर एवं आसपास के क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय तथा बादशाही
ईदगाह बिछिया एवं जामा मस्जिद बादशाह तकिया मोहल्ला में डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले को तैनात किया गया
है। जामा मस्जिद बड़ी दरगाह, निजामिया मस्जिद खुटेही तथा जामा मस्जिद बोदाबाग में तहसीलदार हुजूर
शिवशंकर शुक्ला को तैनात किया गया है। जामा मस्जिद धोबिया टंकी एवं रजा मस्जिद में नायब तहसीलदार
यतीश शुक्ला, नूरानी जामा मस्जिद बाणसागर कालोनी एवं केन्द्रीय जेल मस्जिद में नायब तहसीलदार अरूण यादव
को तैनात किया गया है। मस्जिद यासीन कटरा मोहल्ला तथा छोटी दरगाह में नायब तहसीलदार विन्ध्या मिश्रा एवं
जामा मस्जिद सफीक हमीदिया कालोनी में एसएलआर महेन्द्र श्रीवास्तव को तैनात किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Artificial Colors in Food: Pros & Cons
Active News

Artificial Colors in Food: Pros & Cons

Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...