Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

Rewa Today : कार्य योजना बनाकर वृक्षारोपण की पूर्व तैयारी करें कलेक्टर

Rewa Today: Collector should prepare for tree plantation by preparing an action plan

Rewa Today Desk : रीवा नगर निगम क्षेत्र एवं गौशाला परिसर में
वृक्षारोपण के संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की आध्यक्षता में
बैठक संपन्न हुई। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने

बममण्डलाधिकारी को निर्देश दिये कि कार्ययोजना बनाकर वृक्षारोपण की
पूर्व तैयारी करें ताकि वर्षाकाल में वृहद वृक्षारोपण कराया जा सके।
कलेक्टर ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार परिसर में सघन
वृक्षारोपण करने तथा लक्ष्मणबाग गौशाला की रिक्त भूमि में वृक्षारोपण
किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 20 मई से गड्ढे खोदकर
वृक्षारोपण की सभी तैयारियों करायें तथा बरसात होते ही वृक्षारोपण करें।
उन्होंने निर्देश दिये कि अच्छी क्वालिटी के स्वस्थ्य पौधे मगांकर
वृक्षारोपण कराये ताकि उनके जीवित रहने का प्रतिशत अधिक से अधिक
रहे। कलेक्टर ने रीवा नगर निगम क्षेत्र में वृक्षारोपण हेतु भूमि का चयन
कर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये। वनमण्डलाधिकारी ने वृक्षारोपण की
बृहद कार्ययोजना के बारे में कलेक्टर को अवगत कराया। इस दौरान
आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, सीईओ जिला पंचायत डॉ.
सौरभ सोनवणे, वनमण्डलाधिकारी अनुपम शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Artificial Colors in Food: Pros & Cons
Active News

Artificial Colors in Food: Pros & Cons

Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...