Saturday , 11 April 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : कलेक्टर ने 7 आदतन अपराधियों को किया जिला बदर

    Rewa Today: Collector transferred 7 habitual criminals to the district

    Rewa Today Desk : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने 7 आदतन अपराधियों को
    जिला बदर के आदेश दिए हैं। लोकसभा चुनाव के समय कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनता की
    सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह कार्यवाही की गई है। आदतन अपराधियों को बार-बार समझाइश के बावजूदइनके
    आचरण में किसी तरह का सुधार नहीं हो रहा है। इनके कृत्यों से जनमानस में आतंक एवं भय व्याप्त है। इनका
    स्वच्छंद रहना आमजनता के लिए हितकर नहीं है जिसके कारण कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के
    प्रतिवेदन के आधार पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है। इन सभी आदतन अपराधियों को एक वर्ष की अवधि
    के लिए रीवा जिले की राजस्व सीमाओं सहित मऊगंज, सिंगरौली, सीधी तथा सतना जिले की सीमाओं से बाहरहने
    के आदेश दिए गए हैं। सक्षम अधिकारी के आदेश के बाद ही ये रीवा जिले की सीमाओं में प्रवेश कर सकेंगेआदेश
    का उल्लंघन करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।


    जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने अवधराज उपाध्याय उर्फ अप्पी निवासी सोनरा
    थाना चोरहटा, रामसिया यादव निवासी डिहिया उर्फ नरसिंगपुर थाना गोविंदगढ, अमित तिवारी निवासी कोष्विक्रम
    साहू उर्फ काली निवासी कृष्ण नगर थाना बिछिया, संजीव कोल निवासी बिड़वा थाना चोरहटा, बलराम उर्फ सिंह
    निवासी गुढ़ वार्ड क्रमांक 12 तथा रामजी लोनिया निवासी दुआरी थाना गुढ़ को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला
    बदर का आदेश दिया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

    आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...