Monday , 13 April 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : आओ अपना बूथ सजाएं कार्यक्रम चालू हर एक मतदान केन्द्रों पर होगा मतदाता जागरूकता आयोजन

    Rewa Today: Come decorate your booth program is going on Voter awareness event will be held at every polling station

    Rewa Today Desk : लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए 26 अप्रैल की
    तिथि निर्धारित की गई है। प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित किया जा
    रहा है। इस संबंध में नोडल अधिकारी स्वीप तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे
    ने बताया कि जिले के सभी 2014 मतदान केन्द्रों में 9 अप्रैल को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
    इस दिन आओ अपना बूथ सजाएं कार्यक्रम आयोजित करके प्रत्येक मतदाता को मतदान करने के लिए प्रेरित किया


    जाएगा। बीएलओ तथा स्थानीय कर्मचारियों के माध्यम से मतदान केन्द्रों की साफ-सफाई कराकर मतदान केन्द्र की
    दीवारों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लिखे जाएंगे। प्रत्येक मतदान केन्द्र में मतदान की तिथि तथा
    निर्वाचन से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों के मोबाइल नम्बर अंकित किए जाएंगे। इसमें दिव्यांग तथा बुजुर्ग मतदाताओं की
    संख्या के साथ-साथ उन्हें मतदान के लिए डाक मतपत्र से मतदान की सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। डॉ
    सोनवणे ने कहा है कि सभी सहायक रिटर्निंग आफीसर अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम
    नियमित रूप से आयोजित कराएं। दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक, रैली, सभा तथा मतदाताओं को घर-घर जाकर
    मतदान के लिए आमंत्रित करने जैसे कार्यक्रम आयोजित कराएं। हर मतदाता की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित
    करें।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

    आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...