Wednesday , 12 August 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa today : मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित की गई मैराथन और संगीत प्रतियोगिता

    Rewa Today: Marathon and music competition organized for voter awareness

    Rewa Today Desk : लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता की भागीदारी
    सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत
    शिक्षण संस्थाओं में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी स्वीप एवं जिला
    पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए कई रोचक
    कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज में मैराथन दौड़ आयोजित कर
    मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता के लिए वॉलीबाल
    प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसी तरह शासकीय महाविद्यालय गोविंदगढ़ में गायन प्रतियोगिता
    आयोजित कर मतदाता जागरूकता के संदेश दिए गए। गायन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों
    को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ-साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रथों के माध्यम से मतदान
    के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दीवार लेखन, रंगोली तथा मेंहदी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं खेल

    प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता के संदेश दिए जा रहे हैं। सभी मतदाता आगामी 26 अप्रैल को
    अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons
    Active News

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons

    Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...