Monday , 7 September 2026
    Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

    rewa today : उपार्जित गेंहू का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें – कलेक्टर

    rewa today : Ensure timely payment of procured wheat - Collector

    Rewa Today Desk : कलेक्टर कार्यालय आयोजित बैठक में गेंहू उपार्जन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर
    श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा उपार्जित गेंहू का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। गेंहू के गोदाम में पहुंचते ही
    तत्काल सत्यापन कर बिल जनरेट कर दें। किसानों को 3 दिनों की समय सीमा में भुगतान देना सुनिश्चित करें।
    अब तक उपार्जित गेंहू में से लगभग 80 प्रतिशत का परिवहन होकर सुरक्षित भण्डारण हो गया है। परिवहन के
    अनुपात में ही भुगतान करायें। उपार्जन की प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सभी एसडीएम से भी उपार्जन के संबंध में
    प्रतिदिन रिपोर्ट लें।


    बैठक में कलेक्टर ने कहा कि त्योंथर क्षेत्र के कुछ खरीदी केन्द्रों में परिवहन धीमा है इनमें अतिरिक्त वाहन
    लगाकर उपार्जित गेंहू का तत्काल परिवहन करायें। महाप्रबंधक सहकारी बैंक सभी समितियों में पर्याप्त संख्या में
    मजदूर उपलब्ध कराकर उपार्जित गेंहू की तुलाई तत्काल करायें। अपर कलेक्टर गेंहू के परिवहन की प्रतिदिन समीक्षा करें। परिवहन में लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही करें। कलेक्टर ने मऊगंज जिले के लिए उचित मूल्य दुकानों से वितरण के लिए आवश्यक गेंहू और चावल तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि किसानों को किये जा रहे भुगतान में तेजी आयी है। आगामी दो दिनों
    बैगलॉक का पूरा भुगतान हो जायेगा। मऊगंज जिले के लिए गेंहू और चावल का आवंटन जारी किया जा रहा है।
    बैठक में जिला महाप्रबंधक सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, उप संचालक कृषि यूपी बागरी, जिला प्रबंधक वेयरहाउस कमल बागरी, जिला प्रबंधक विपणन संघ शिखा वर्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa Gwalior Train
    Breaking

    रीवा को मिली नई सौगात, 8 जुलाई को रीवा ग्वालियर चलेगी ट्रेन

    Rewa Today Desk : रीवा को मिली नई सौगात, 8 जुलाई को...

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons
    Active News

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons

    Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...