Minor girl was traced from Maihar and handed over to her family
CrimeMadhya-PradeshRewaरीवा टुडे

REWA TODAY : नावालिक लड़की को मैहर से खोज कर परिजनों को किया गया सुपुर्द बिछिया थाने का है मामला

Minor girl was traced from Maihar and handed over to her family. It is a case of Bichhiya police station.

REWA TODAY DESK :रीवा के थाना बिछिया पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को मैहर से खोज कर 9 दिन में ही परिजनों के सुपुर्द किया गया। लड़की बगैर बताए घर से कहीं चली गई थी पुलिस के पास इस आशय की शिकायत आई थी.


मामला इस प्रकार था


घटना 22 सितंबर 2023 को घटी थी शिकायतकर्ता ने बिछिया थाने में पहुंचकर इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर की नाबालिक बेटी पिछले 20 सितंबर से सुबह 11.00 बजे दिन घर से निकलने के बाद कहीं चली गई लड़की नाबालिक है और उसकी उम्र लगभग 16 वर्ष 01 माह के आसपास होगी लड़की घर से बिना बताये ही निकली है और अभी तक घर नहीं पहुंची है न जाने कहां चली गई मामला गंभीर था एक नाबालिक लड़की का मामला था बिछिया थाने मैं मामले की तत्काल ही रिपोर्ट दर्ज की गई और अज्ञात व्यक्ति व्दारा अपहृता को बहला फुसलाकर ले जाने की आशंका पर थाना बिछिया में अपराध क्र. 317 / 23 धारा 363 ता. हि. अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी बिछिया द्वारा थाना के स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना तंत्र सक्रिय किया जाकर 29. सितंबर को मैहर जिला सतना से नाबालिक लड़की को खोज कर उसके माता-पिता को विधिवत सुपुर्द किया गया। रीवा से गायब हुई लड़की मैहर में मिली लगभग 9 दिन बाद अपनी लड़की को एक बार फिर से वापस पकड़ परिजनों ने राहत की सांस ली

सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी बिछिया उप निरीक्षक निशा खूता, प्र.आर. 05 महेन्द्र पाठक, प्र. आर. 1228 शोभा कुशवाहा, महिला आरक्षक 220 प्रियंका पाठक एवं आरक्षक 1056 जगदीश प्रसाद खैरवार।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...