Thursday , 20 August 2026
    Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

    Rewa Today : रिटर्निंग आफीसर ने दो उम्मीदवारों को दिया नोटिस

    Rewa Today: Returning officer gave notice to two candidates

    Rewa Today Desk : लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा लोकसभा क्षेत्र से 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
    निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक उम्मीदवार को निर्धारित प्रपत्र में चुनाव खर्च का विवरण प्रस्तुत
    करना आवश्यक है। उम्मीदवारों के चुनाव खर्च पर व्यय निगरानी समिति द्वारा निगरानी रखी जाती है। व्यय लेखा
    दल के छाया प्रेक्षण रजिस्टर तथा दो उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत व्यय लेखा रजिस्टर में राशि का अंतर पाया गया
    है। कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफीसर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उम्मीदवारों को व्यय लेखा में दो दिवस में सुधार करने
    का नोटिस दिया है।


    जारी अलग-अलग नोटिस में प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी श्री जनार्दन मिश्र के 24 अप्रैल को प्रस्तुत व्यय
    लेखा रजिस्टर में कुल 24 लाख 7 हजार 698 रुपए का अंतर पाया गया है। उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत व्यय लेखा में
    तीन वाहनों, 13 चुनाव प्रचार कार्यालयों के व्यय तथा सभाओं में किए गए व्यय का उल्लेख नहीं किया गया है।
    रिटर्निंग आफीसर ने दो दिवस में व्यय लेखे में सुधार कर प्रस्तुत करने का नोटिस दिया है। इसी तरह इंडियन
    नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती नीलम अभय मिश्रा द्वारा 24 अप्रैल को प्रस्तुत व्यय लेखे तथा छाया प्रेक्षण
    रजिस्टर में खर्च हुए 12 लाख 58 हजार 644 रुपए का अंतर पाया गया है। उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत व्यय लेखा में
    19 अप्रैल को मऊगंज में आयोजित कार्यक्रम में तीन सौ व्यक्तियों के भोजन पर व्यय की राशि में अंतर पाया
    गया। उम्मीदवार को दो दिवस में व्यय लेखे में सुधार करने का नोटिस दिया गया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa Gwalior Train
    Breaking

    रीवा को मिली नई सौगात, 8 जुलाई को रीवा ग्वालियर चलेगी ट्रेन

    Rewa Today Desk : रीवा को मिली नई सौगात, 8 जुलाई को...

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons
    Active News

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons

    Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...