Saturday , 12 September 2026
    Breaking

    School holidays: स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी एक बार फ़िर अवकाश घोषित, MP में दिसंबर से जनवरी तक शीतकालीन अवकाश

    School holidays 2024: गाजियाबाद के सभी स्कूलों में 19 नवंबर को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। 20 नवंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

    स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली और हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने आज यानी सोमवार से ग्रेप-4 लागू कर दिया है, जिसके तहत सोमवार से दिल्ली के स्कूलों में फिजिकल क्लासेस बंद रखने का ऐलान किया गया है, हालांकि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं फिजिकल मोड में ही जारी रहेंगी। पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी प्रदूषण के चलते स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

    कक्षा 5 तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के उपायुक्तों (डीएम) और डीसी को यह निर्देश दिया है। यह आदेश सोमवार यानी 18 नवंबर से लागू होगा। फिलहाल आदेशों के मुताबिक गुड़गांव, सोनीपत, झज्जर, रोहतक के प्राइमरी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

    मध्य प्रदेश में दिसंबर से जनवरी तक शीतकालीन अवकाश School holidays

    मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 6 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा, लेकिन इसके बाद 5 जनवरी को रविवार का अवकाश है। इसलिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार 6 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। स्कूलों का संचालन सोमवार 6 जनवरी से शुरू होगा।

    20 नवंबर को इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

    20 नवंबर को यूपी की नौ विधानसभा सीटों करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर पर उपचुनाव के चलते स्कूल बंद रहेंगे। 24 नवंबर को रविवार होने के चलते सभी राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।
    19 नवंबर को गाजियाबाद के सभी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
    20 नवंबर को झारखंड की 38 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं और उत्तर प्रदेश की 9, पंजाब की 4 और केरल व उत्तराखंड की एक-एक सीट पर उपचुनाव होने हैं। महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय सीट पर भी उपचुनाव होगा, इसलिए इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
    राज्य के राबरनाला, गुरदासपुर, होशियारपुर और श्री मुक्तसर साहिब जिलों में 20 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं, इसलिए यहां के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। पंजाब सरकार की ओर से जारी शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार, श्री मुक्तसर साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर और बरनाला जिलों में सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa Gwalior Train
    Breaking

    रीवा को मिली नई सौगात, 8 जुलाई को रीवा ग्वालियर चलेगी ट्रेन

    Rewa Today Desk : रीवा को मिली नई सौगात, 8 जुलाई को...

    BREAKING NEWS
    Breaking

    Rewa Today : Breaking News

    एक हैरान करने वाला वीडियो रीवा से निकलकर सामने आया है, हालांकि...