Wednesday , 19 August 2026
    Crimeसीधी

    Singrauli News: सिंगरौली जिले में अतिथि शिक्षक पर लगे शराब का अवैध कारोबार करने का आरोप,अब हो गई कार्यवाही

    Singrauli News: सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के नौडिहवा चौकी अंतर्गत पड़री खुर्द में एक अतिथि शिक्षक किराना दुकान की आड़ में काफी दिनों से अवैध शराब बेच रहा था। जहां रात्रि गश्त के दौरान चितरंगी एसडीएम और तहसीलदार ने अतिथि शिक्षक को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया और कार्रवाई की।

    आपको बता दें कि चितरंगी SDM और तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम रात्रि गश्त के दौरान गढ़वा थाना क्षेत्र के नौडिहवा चौकी अंतर्गत पड़री खुर्द पहुंची थी। जहां रात करीब 10.15 बजे किराना दुकान में लोगों की भीड़ लगी थी। वाहन को देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे। जिससे एसडीएम और तहसीलदार को शक हुआ कि लोग क्यों भाग रहे हैं।

    उन्होंने वाहन को वहीं रुकवाया और संदिग्ध किराना दुकान की तलाशी ली। जहां भारी मात्रा में सादा और अंग्रेजी शराब और बड़ी संख्या में बीयर की बोतलें मिलीं। बताया जाता है कि दुकान संचालक लोलास्क पिता सीताराम वैश्य जो पेशे से अतिथि शिक्षक है, काफी दिनों से किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेच रहा था।

    राजस्व व नौडिहवा पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब बरामद कर आरोपी लोलारक पिता सीताराम वैश्य को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर चितरंगी एसडीएम सुरेश जाधव, तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र बंसल और महेंद्र कोल, पटवारी रमाशंकर वैश्य, सौरभ, विवेक, अखिलेश, रमाशंकर सिंह के साथ ही नौडिहवा चौकी प्रभारी उदय सिंह करिहार मौजूद थे। आरोपी लोलारक वैश्य के खिलाफ नौडिहवा चौकी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa: Alleged murder case linked to a love affair solved; body recovered from the ground based on the accused's information.
    Crime

    रीवा: प्रेम प्रसंग से जुड़े कथित हत्याकांड का खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर जमीन से मिला शव

    Rewa Today Desk :मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र...

    Rewa Today police seazed
    Crime

    रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख से अधिक कीमत का नशीला कफ सिरप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

    सोहागी थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से प्रयागराज से रीवा...

    The Collector and SP inspected Sardaman village following a complaint regarding illegal mining.
    Crime

    अवैध उत्खनन की शिकायत पर कलेक्टर और एसपी ने किया सरदमन गांव का निरीक्षण

    जांच के दिए निर्देश Rewa Today Desk । मऊगंज। जिले में अवैध...

    A New Method of Cyber ​​Fraud in Fatehpur
    CrimeIndia

    फतेहपुर में साइबर ठगी का नया तरीका

    लड़कियों की फोटो और फर्जी नंबर से लोगों को बनाया जा रहा...