(रीवा समाचार)

Rewa News: रीवा में शुरू हुआ गैंगवार,जिले में कई राउंड फायरिंग के मिले सबूत,आरोपी करता रहा पुलिस को गुमराह

Rewa News: रीवा आकृति टॉकीज के पास हुई फायरिंग की घटना गैंगवार निकली। जहां दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग के साक्ष्य मिले हैं। जबकि 35 घंटे तक एक पक्ष खुद को शिकायतकर्ता बताकर पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष आरोपी हैं। जहां एक पक्ष के आरोपी ने शिकायतकर्ता बनकर पुलिस को गुमराह किया। लेकिन जांच में पता चला है कि दो गुटों के बीच गैंगवार हुई थी। पूरे मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

एडिशनल SP अनिल सोनकर ने बताया कि आयुष नाम के युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उस पर फायरिंग की गई है। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि वह पुलिस को गुमराह कर रहा था। फायरिंग की यह घटना अचानक नहीं हुई बल्कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गैंगवार का नतीजा थी।

दरअसल फायरिंग की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जब जांच की गई तो पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गोलियां चली हैं। इस घटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना के बाद पुलिस ने चार कारतूस के खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

जिससे पता चलता है कि पांच राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई। इस पूरी घटना में दोनों पक्षों की ओर से एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों की पहचान की गई है। पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में शिकायतकर्ता बनकर आए आयुष पाठक को भी आरोपी बनाया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले
(रीवा समाचार)

रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले

रीवा शहर की जीवनदायनी सिलपरा नहर मैं ऐसा कोई हफ्ता नहीं बितता,...

(रीवा समाचार)

नेशनल वर्सेज – इंटरनेशनल मेकअप लॉक तकनीक की मास्टर क्लास रीवा में हुई संपन्न

रीवा के बिहार बिछिया नदी के किनारे स्थित इको पार्क में मेकअप...

City Kotwali police apprehended three gamblers with ₹10,000.
(रीवा समाचार)

सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरीओं को 10000 के साथ पकड़ा

गुड चौराहे के पास खेल रहे थे जुआ रीवा सिटी कोतवाली पुलिस...

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...