Friday , 10 April 2026
    पुलिसकर्मी निलंबित
    (रीवा समाचार)India

    रीवा जोन में आईजी गौरव राजपूत की सख्त कार्रवाई

    Strict action by IG Gaurav Rajput in Rewa zone

    मनगवां थाना टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, महिला के जेवरात लौटाए गए

    रीवा। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गौरव राजपूत ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए मनगवां थाना प्रभारी (टीआई) सहित दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला एनडीपीएस एक्ट से जुड़ी जांच के दौरान एक महिला से कथित रूप से धन की मांग और उसके जेवरात ले जाने से संबंधित है। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

    क्या है पूरा मामला?

    जानकारी के अनुसार, मनगवां थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण की जांच के सिलसिले में थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह धाकड़ अपने साथ आरक्षक विजय यादव और बृज किशोर अहिरवार के साथ एक महिला के घर पहुंचे थे। आरोप है कि जांच के दौरान महिला पर दबाव बनाकर पैसों की मांग की गई। महिला द्वारा असमर्थता जताने पर उसके जेवरात ले लिए गए।

    महिला ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। जांच के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों के पास से महिला के जेवरात बरामद किए गए।

    आईजी का बयान

    आईजी रीवा गौरव राजपूत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को प्राप्त शिकायत के बाद निष्पक्ष जांच कराई गई। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर संबंधित टीआई और दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। बरामद जेवरात महिला को वापस करा दिए गए हैं। आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

    सख्त संदेश

    इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन और पारदर्शिता को लेकर कड़ा संदेश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या दुराचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    ₹100 Crore Cyber ​​Fraud Unearthed in Gorakhpur
    IndiaUttar Pradesh

    गोरखपुर में 100 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा

    फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर चल रहा था अंतर्राज्यीय गिरोह Rewa Today...