जिला चिकित्सालय बिछिया रीवा में डॉ भागवत प्रसाद यादव एवं टीम के द्वारा किया गया पहली बार कूल्हा प्रत्यारोपण की सफल सर्जरी
HealthMadhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :District hospital बिछिया रीवा में डॉ भागवत प्रसाद यादव एवं टीम के द्वारा किया गया पहली बार कूल्हा प्रत्यारोपण की सफल सर्जरी

Successful hip replacement surgery was done for the first time by Dr. Bhagwat Prasad Yadav and team at District Hospital Bichhiya Rewa.

Rewa Today Desk :रीवा का कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय ने एक नया इतिहास रच दिया यहां के हड्डी रोग विभाग में एक ऐसा ऑपरेशन किया गया जो अभी तक जिला चिकित्सालय में नहीं हुआ था.
क्या था ऑपरेशन किसका हुआ रीवा के जिला चिकित्सालय बिछिया में भर्ती मरीज गुलाबकली पति चंद्रिका तिवारी उम्र 62 वर्ष जो की ग्राम चिल्ला ब्लॉक त्योंथर की रहने वाली थी उनकी कूल्हे की हड्डी टूट जाने से उनके परिजन उनको दिखाने के लिए जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विभाग की OPD में लेकर पहुंचे यहां पर उन्हें डॉ भागवत प्रसाद यादव हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा देखा गया और सर्जरी की सलाह दी गई, डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई शुक्रवार की सुबह १२बजे से सर्जरी प्रारंभ की गई जो कि 02 बजे तक चली सर्जरी सफलतापूर्वक पूर्ण हुई , या अपने आप में अलग तरीके का ऑपरेशन था .


ऑपरेशन टीम में यह रहे शामिल जिला चिकित्सालय में किए गए इस ऑपरेशन में सर्जरी टीम में डॉ भागवत प्रसाद यादव सर्जन हड्डी रोग, डॉ राधा, प्रियंका निश्चेतना विशेषज्ञ असिस्टेंट Dr अनुभव एवं , स्टाफ नर्स रेणुका एवं अन्य स्टाफ ने मिलकर सर्जरी सफलता पूर्वक की गई जिसकी निगरानी डॉ संजीव शुक्ल सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय रीवा के द्वारा की गई जो कि स्वयं भी हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं . इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ विकास सिंह आर एम ओ जिला चिकित्सालय जिला रीवा ने बताया कि यह जिला चिकित्सालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है पहली बार जिला चिकित्सालय में कूल्हे का प्रत्यारोपण (Hip replacement ) सर्जरी की गई है , जिसमे मरीज अगले दिन चलने लगता हैं डॉ भागवत प्रसाद यादव एवं उनकी टीम की यह विशेष उपलब्धि है , l सिविल सर्जन डॉ संजीव शुक्ला के द्वारा कहा गया है कि हड्डी रोग से संबधित मरीज जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन आकर अपनी समस्या का समाधान, आपरेशन और निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं l

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...