Thursday , 10 September 2026
    इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया
    Rewa

    इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान

    The Iqra Welfare Society honored over 400 children; Rajya Sabha member Vivek Tankha described the event as one imbued with patriotism.

    राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया


    || Rewa Today Desk ||आज के बच्चे कल के देश के भविष्य है, इन्हीं में से कोई अब्दुल कलाम पैदा हुआ है। यह अद्भुत फंक्शन था। देश भक्ति के प्रतीक का फंक्शन था। इन बच्चों ने अपनी मेहनत से हमें गौरवान्वित किया है,यह उनको सम्मान देने का फंक्शन था, यह किसी कम्युनिटी का फंक्शन नहीं था, आज लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया, आज देश को सबसे ज्यादा जरूरत इसी चीज की है ।इन बच्चों को प्रोत्साहित करिए, यह बच्चे देश के भविष्य हैं। यह कहना था वरिष्ठ वकील राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा का इकरा सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा, रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जिसमें 400 से ज्यादा बच्चों को सम्मानित किया गया।

    पिछले 18 सालो से रीवा में सूफी इकरा सोशल वेलफेयर सोसायटी, अल्पसंख्यक समाज के छात्रो मे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढाने के लिए ऐसे आयोजन कर रही हैं। जिसमें जिले में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष जिले भर के टॉपर बच्चों को भी सम्मानित किया गया। उन्हें विशिष्ट मेडल के साथ लाखों रुपए का नगद पुरस्कार भी दिया गया है। इस वर्ष की परिक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले कक्षा एक से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन के लगभग 400 छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया

    । कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि के रूप मौजूद राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। बच्चों कोउन्हें देश का भविष्य बताया, किसी कम्युनिटी का फंसशन नहीं था देश के सम्मान का फंसशन था। बच्चे ही आगे चलकर देश का धरोहर बनते है, इनमें से बहुत से बच्चे बड़ी बड़ी पोजीशन में पहुंचेगे और रीवा ही नहीं देश को भी गौरान्वित करेंगे। राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन के लिए₹50000 देने की भी घोषणा की। इसी के साथ उन्होंने एक विकलांग बच्चों को भी ₹10000 देने की बात कही।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गुरमीत सिंह मंगू ने भी इस तरीके के आयोजन को आज की जरूरत बताया, बच्चे इस तरीके के आयोजन में आकर प्रेरणा लेते हैं। उन्हें भी कुछ करने का हौसला मिलता है। जिससे आगे चलकर वह भी अपने समाज अपने शहर अपने जिले के साथ देश का नाम भी रोशन करते हैं। कटनी से आए विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नवाब खान ने आयोजन की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा इतने लोगों का इस तरीके से सम्मान अपने आप में अद्भुत कार्यक्रम है, बेहतर आयोजन को देखकर उन्होंने संस्था को ₹50000 देने की भी घोषणा की

    । आयोजन में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया की भी मौजूदगी विशिष्ट अतिथि के तौर पर रही। उन्होंने सम्मान पाने वाले सभी बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने, लब पे आती है दुआ तमन्ना बनाकर, और सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान गा कर खचाखच भरे ऑडिटोरियम में सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर एडिशनल एसपी इसरार मंसूरी, डीएसपी असलम भी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजक इकरा वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक हाजी जैनुलअब्दीन ,डॉक्टर सैयद अरशद ,हाजी मोहम्मद इलियास,अध्यक्ष अब्दुल रशीद, उपाध्यक्ष यामीन खान, सचिव जाकिर हुसैन, सह सचिव मंजूर अहमद मंसूरी ,अब्दुल वाजिद, अलीमुद्दीन सिद्दीकी ,मुजीबुद्दीन सिद्दीकी, हाजी रहीमुद्दीन सिद्दीकी, मिर्जा अख्तर बेग, हाजी अब्दुल वाहिद, मौलाना नदीम अहमद, असलम हुसैन, रईस खान, हाजी इदरीश खान, कलीमुद्दीन सिद्दीकी ,हाजी शादाब सिद्दीकी, निजामत मंसूरी, खालिद खान,अल्ताफ खान, निजाम भाई ,इरशाद आलम, मोहम्मद रियाज . पत्रकार बाबू भाई, रहीम खान, यह जानकारी जावेद अंसारी ने देते हुए बताया, संस्था लगातार इस तरीके के आयोजन समय समय पर करती रहती है, जिससे समाज की प्रतिभाएं निकल कर बाहर आ सके।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...