Saturday , 4 April 2026
    International

    100 पॉवरफुल बिजनेस मैन लिस्ट में एलन मस्क पहुंचे पहले स्थान पर, देखे भारतीय कहां

    टेस्ला के सीईओ एलन मस्क फॉर्च्यून की 2024 में कारोबार जगत के 100 सबसे ताकतवर लोगों की सूची में शीर्ष पर हैं। मस्क के बाद एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग दूसरे और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। दोनों कंपनियों ने प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है।

    अमेरिका की वैश्विक व्यापार पत्रिका फॉर्च्यून हर साल यह रैंकिंग जारी करती है। इसमें अपने उद्योग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शीर्ष-100 कारोबारियों के नाम शामिल हैं।

    मार्क जुकरबर्ग और सैम ऑल्टमैन सूची के शीर्ष-10 में शामिल

    इस सूची में वित्त और उपभोक्ता प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम करने वाले वॉरेन बफेट, जेमी डिमन और एप्पल के टिम कुक का नाम भी शामिल है। मेटा के मार्क जुकरबर्ग और ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन भी इस सूची के शीर्ष-10 में शामिल हैं।

    सूची में रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी 12वें नंबर पर

    इस बीच, भारत से रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी इस सूची में 12वें नंबर पर हैं। रिलायंस ने दूरसंचार और ऊर्जा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है।

    गूगल के सुंदर पिचाई 10वें और अमेजन के जेफ बेजोस 11वें नंबर पर हैं

    गूगल के सुंदर पिचाई रैंकिंग में 10वें और अमेजन के जेफ बेजोस 11वें नंबर पर हैं। दोनों को टेक में बेहतर प्रदर्शन के लिए इस सूची में शामिल किया गया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    moscow
    IndiaInternational

    मॉस्को में सुरक्षा और वैश्विक राजनीति को लेकर बढ़ी हलचल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज

    मॉस्को: रूस की राजधानी मॉस्को इन दिनों वैश्विक राजनीति और सुरक्षा से...

    Internet Control in Moscow
    IndiaInternational

    मॉस्को में इंटरनेट नियंत्रण, कूटनीतिक तनाव और यूरोप में बढ़ती हलचल—वैश्विक परिदृश्य पर असर

    मॉस्को: रूस की राजधानी मॉस्को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है।...

    What is Pi Day
    International

    पाई डे क्या है? 14 मार्च को क्यों मनाया जाता है

    Rewa Today Desk : हर साल 14 मार्च को पूरी दुनिया में...

    रमज़ान :जानिए इसकी असली अहमियत
    Active NewsIndiaInternational

    रमज़ान : रहमत, बरकत और इंसानियत का पाक महीना — जानिए इसकी असली अहमियत

    🌙 रिपोर्ट | विशेष लेख दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र...