Wednesday , 26 August 2026
    (रीवा समाचार)CrimeMadhya-PradeshRewaरीवा टुडे

    Rewa Today : Maihar rape case AAP registers protest by lighting candles

    मैहर दुष्कर्म मामला आप ने धरना स्थल में मोमबत्ती जलाकर विरोध दर्ज कराया

    Rewa Today Desk : रीवा शहर के मध्य में वेंकट भवन के पास विजय मिश्रा एडवोकेट बिजली विभाग के खिलाफ धरने पर बैठे हैं इसी धरना स्थल पर मां शारदा देवी के पवित्र स्थल मैहर में मंदिर के सेवादारों द्वारा 12 वर्ष की बच्ची के साथ की गई दरिंदगी के विरोध में आम आदमी पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मोमबत्तियां जलाकर विरोध दर्ज कराया ।

    Rewa Today : Maihar rape case AAP registers protest by lighting candles

    विदित हो कि मां शारदा देवी की नगरी मैहर में गुरुवार को 12 वर्ष की बच्ची को बहला फुसलाकर कर दो सेवादार झाड़ियों के पीछे ले गये। जहां दोनों ने दुष्कर्म करने के बाद अमानवीय कृत्य करके मरा समझकर छोड़ दिया था। उक्त घटना का विरोध दर्ज कराने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों, अंकुश लगाने अग्रसेन चौराहे में 234 दिनों से चल रहे विजय मिश्रा के बिजली आन्दोलन स्थल में एकत्रित हुए। विरोध स्वरूप मोमबत्तियां जलाकर मुख्यमंत्री, ग्रह मंत्री के विरोध में नारे लगाकर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के लोकसभा, जिलास्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे । इस कार्यक्रम में विजय मिश्रा एडवोकेट के मुख्य सहयोगी समाज सेवी विष्णु कांत विश्वकर्मा, इंजी० राजबहादुर लोधी, प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, गफूर खान उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...