Wednesday , 11 March 2026
    कंजर गिरोह ने मऊगंज में मोटरसाइकिल की डिक्की से 6 लाख निकले, पकड़ा गया, कई चोरियां की कबुल
    Madhya-Pradeshpolicerewa todayमऊगंजरीवा टुडे

    rewa today :कंजर गिरोह ने मऊगंज में मोटरसाइकिल की डिक्की से 6 लाख निकले, पकड़ा गया, कई चोरियां की कबुल

    Kanjar gang took out Rs 6 lakh from the trunk of a motorcycle in Mauganj

    Rewa Today Desk :अपनी बिटिया के इलाज के लिए बैंक से 6 लाख रुपये निकाल कर जा रहे व्यक्ति की मोटरसाइकिल की डिक्की से पैसे निकाल लिए उसे व्यक्ति ने चोरी करने वाले को रंगे हाथों पकड़ लिया इसके बाद आरोपी मारपीट करने लगा इसी दौरान मौके पर पुलिस आ गई चोरी करने वाला रंगे हाथों पकड़ा गया मामला मऊगंज का पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे पूछताछ में चोरी करने वाले ने कई चोरी की वारदातों को भी कबूला. आरोपी घुमक्कड़ जाति के कंजर गिरोह का हो सकता है, इस तरीके से मऊगंज में लूट का पहला कोई मामला नहीं है इसके पूर्व भी इसी तरीके से बीते अगस्त माह में मऊगंज में ही 4 लाख रूपये की लूट हुई थी उसे भी इस चोर ने कबूला लिया है.

    मामला 29 दिसंबर का है जब एक पिता अपनी बेटी के उपचार हेतु एक्सिस बैंक से 6 लाख की राशि निकालकर मेडिकल स्टोर में दवा खरीद रहा था उनका नाम रमेश कुमार सोनी निवासी गांव चौहाना जिनकी बाइक की डिग्गी से लूट करने वाले आरोपी को मऊगंज थाना पुलिस ने चोरी करते तत्काल हीकिया गिरफ्तार. दरअसल पुलिस को शक है कंजर गिरोह बैंक से पैसा निकालने वालों पर नजर रखता था. जब भी कोई व्यक्ति अकेला होता था, तो उसको शिकार बना लेता था. जिसके चलते काफी दिनों से पुलिस बैंकों पर भी नजर रखे हुई थी. ऐसा ही कुछ हुआ बीते दिनों मऊगंज के एक्सिस बैंक से 6 लाख रुपये निकालने के बाद रमेश कुमार सोनी दवा की दुकान के पास मोटरसाइकिल खड़ी करके दवाई खरीद रहा था .लेकिन उसकी नजर अपनी मोटरसाइकिल पर बनी हुई थी. इसी दौरान एक व्यक्ति आया और उसने मोटरसाइकिल की डिक्की का लॉक तोड़कर पैसे निकाल लिए, तत्काल ही वह व्यक्ति वहां पर पहुंच गया. उसके बाद लूट का आरोपी पीड़ित व्यक्ति के साथ मारपीट भी करने लगा. लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई .पुलिस ने लूट के आरोपी को पकड़ लिया. उसके पास से 6 लाख की राशि भी पुलिस ने बरामद कर ली है. इसी दौरान वहीं पर लुटेरे का एक अन्य साथी मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था जो अपने साथी को पीटता देखकर मौके से फरार हो गया. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ उपरांत अन्य वारदात को भी आरोपी ने करना कबूला है. 7 अगस्त को ठीक इसी तरीके से 4 लाख रुपये भी आरोपी ने मोटरसाइकिल की डिक्की से निकले थे. पकड़ा गया आरोपी सीधी जिले के मझौली का रहने वाला है, अरुण कंजर पिता मानसिंह कंजर उम्र 30 साल इसका एक गिरोह है. फिलहाल मऊगंज थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ करके अन्य चोरियों के बारे में भी पता लग रही है.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...