Sunday , 12 April 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : ईव्हीएम का द्वितीय रेण्डमाइजेशन संपन्न

    Rewa Today: Second randomization of EVM completed

    Rewa Today Desk : लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान कराया
    जाएगा। रीवा और मऊगंज जिले के 2014 मतदान केन्द्रों में ईव्हीएम व्हीव्हीपैट मशीन से मतदान कराया जाएगा।
    मतदान के लिए ईव्हीएम का द्वितीय रेण्डमाइजेशन कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में संपन्न हुआ। प्रथम
    रेण्डमाइजेशन के बाद विधानसभावार ईव्हीएम मशीनें निर्धारित की गई थीं। द्वितीय रेण्डमाइजेशन में मतदान
    केन्द्रवार ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपैट का निर्धारण किया गया। सामान्य प्रेक्षक श्री संजीव कुमार तथा उम्मीदवारों एवं
    उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रेण्डमाइजेशन किया गया।


    इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि आज मतदान
    केन्द्रवार ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट का निर्धारण किया गया है। इसकी प्रमाणिक सूची उम्मीदवारों को प्रदान की जा
    रही है। मतदान के समय ईव्हीएम का मिलान किया जा सकता है। कमीशनिंग के दौरान यदि किसी ईव्हीएम में
    खराबी आई तो उसमें परिवर्तन रिजर्व मशीनों से किया जाएगा। इसकी सूचना भी उम्मीदवारों को तत्काल दी
    जाएगी। रिजर्व ईव्हीएम का भी रेण्डमाइजेशन कर दिया गया है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस
    गोखले ने उम्मीदवारों को रेण्डमाइजेशन प्रक्रिया की जानकारी दी। ईव्हीएम प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह कार्यपालन
    यंत्री तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष पटेल द्वारा ईव्हीएम का रेण्डमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर
    आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे, सभी
    सहायक रिटर्निंग आफीसर, उम्मीदवार तथा उम्मीदवारों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

    आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...