Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

Rewa Today : मतदाता पर्ची का किया जा रहा वितरण

Rewa Today: Voter slips are being distributed

Rewa Today Desk : लोकसभा निर्वाचन में रीवा संसदीय क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को
प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 2014 मतदान केन्द्र
बनाए गए हैं। इनमें 18 लाख 52 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग
कर सकेंगे। मतदान की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक
मतदाता को क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्ची बीएलओ के माध्यम से वितरित की जा रही
है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि
मतदाता मतदान करने के लिए प्राप्त पर्ची के साथ ईपिक कार्ड अथवा निर्वाचन आयोग
द्वारा निर्धारित 12 फोटोयुक्त पहचान पत्र में से किसी एक का उपयोग करके मतदान कर
सकेंगे। केवल मतदाता पर्ची से मतदान की सुविधा नहीं मिलेगी। मतदाता पर्ची से मतदाता
को सरल क्रमांक की जानकारी प्राप्त होगी। कलेक्टर ने सभी रिटर्निंग आफीसरों को
बीएलओ के माध्यम से मतदाता पर्चियों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने केनिर्देश दिए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
Active NewsIndia

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...