Madhya-Pradesh

मऊगंज मैहर और पांढुर्ना जिले में खुलेंगे नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय,800 कर्मचारी भी होंगे लाभान्वित

MP News: मध्यप्रदेश के नवगठित जिले मऊगंज, मैहर और पांढुर्ना में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला कार्यालय खोले जाएंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं निगम के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि इससे जिले के पात्र उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेगा। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि निगम के अधिकारियों को अब राज्य शासन के अधिकारियों-कर्मचारियों की तरह मकान किराया भत्ता भी मिलेगा।

द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के सीधी भर्ती के पदों में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पदों को वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से भरा जाएगा। निगम में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटरों को सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 7 माह का अतिरिक्त समय दिया गया है।

उन्हें अब कुशल श्रमिक का वेतन दिया जाएगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 17 हजार 500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। वर्ष 2023-24 के उपार्जन कार्य में सक्रिय योगदान के लिए एक माह के मूल वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे करीब 800 अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles