Saturday , 28 February 2026
    Rewa

    Rewa News: रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने इस मामले को लेकर अधिकारियों को दिया कड़ा निर्देश जल्दी से कार्य करें पूरा

    Rewa News: रीवा के कलेक्ट्रेट सभागार एवं कलेक्टर कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने आम जनता से प्राप्त 73 आवेदनों की सुनवाई की। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त पत्रों का पूरी संवेदनशीलता के साथ सात दिवस के भीतर निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। आवेदनों के निराकरण की वरिष्ठ कार्यालयों से सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है।

    साप्ताहिक जनसुनवाई में सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय, सहायक कलेक्टर प्रपंजा आर ने भी आवेदनों की सुनवाई की। जनसुनवाई में धनेश सोनकर निवासी गढ़ा 138 ने गांव में स्वीकृत सड़क एवं पुल निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के लिए आवेदन दिया।

    कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को अधूरे कार्य को तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। शिवनायक तिवारी निवासी अतरैला ने जमीन के नक्शे में सुधार के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने एसडीएम जवा को सात दिवस के भीतर नक्शा सही कराने के निर्देश दिए। सर्वेश कुमार दुबे निवासी बड़रावं ने जमीन बंदोबस्त के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार को तीन दिवस के भीतर आवेदन पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए।

    बरहदी निवासी रामफल हरिजन ने सार्वजनिक रास्ते से अवैध अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन पर कार्रवाई करने के निर्देश तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान और जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर कर्चुलियान को दिए। जनसुनवाई में पंचायत द्वारा निर्माण कार्यों में अनियमितता, मजदूरी भुगतान, चिकित्सा सहायता, भालू के हमले से घायल होने पर आर्थिक सहायता, बिजली बिलों में सुधार सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों की सुनवाई की गई। और आदेश दिए गए।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    drunken youth's rampage
    IndiaRewa

    Rewa Today : शराबी युवक का उत्पात

    कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर पर कार में तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में Rewa Today...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...

    Action taken against ear-splitting pressure horn
    Rewa

    कान फोड़ू प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई

    रीवा यातायात पुलिस ने आधा दर्जन बसों के काटे चालान रीवा में...