Monday , 7 September 2026
    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    Regarding the insult to our National President Kharge ji

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की


    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान के खिलाफ पूरे देश के साथ रीवा में भी कांग्रेसी गुस्से में नजर आए, उन्होंने रीवा के ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय के पास स्थित विवेकानंद प्रतिमा के पास से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली, जमकर नारेबाजी की, प्रधानमंत्री की इस्तीफा की मांग की, कांग्रेसियों का कहना था, हिमाचल में जिस तरीके से खड़गे जी के भाषण के बाद उसे मंच को धोया गया, यह सरासर दलितों का अपमान है

    , यह सरकार ना लोकतंत्र का सम्मान करती है, ना दलित का सम्मान करती है, ना ही संविधान का सम्मान करती है, खड़गे जी की सभा के बाद उस मंच को धोना, यह दिखता है, सरकार दलित विरोधी मानसिकता वाली है, दलित विरोधी मानसिकता भाजपा सरकार के अंदर कूट-कूट कर भरी हुई है।

    कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षराजेंद्र शर्मा हाथ में संविधान की पुस्तक लेकर आए थे, पुस्तक को दिखाते हुए उन्होंने कहा यह केवल खड़गे जी का अपमान नहीं है, यह लोकतंत्र का अपमान है, बाबा साहब के संविधान का अपमान है, इस देश के हजारों करोड़ों लोगों का अपमान है, सरकार मर्यादा संस्कृति भूल चुकी है, तानाशाही कर रही है इसकी जितना निंदा की जाए कम है।


    वहीं दूसरी और रैली की अगुवाई कर रहे पूर्व राज्यसभा सदस्य


    राजमणि पटेल ने तो भारतीय जनता पार्टी को घेरने के साथ प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भी मांग कर डाली। उनका कहना था हिमाचल की घटना साफ तौर से इस बात की और इशारा करती है, भारतीय जनता पार्टी पूरी की पूरी दलित विरोधी है, दलित विरोधी काम करती है, भाषण देने के बाद मंच को धोना यह मामूली घटना नहीं है।


    पिछले कुछ दिनों से लगातार जिस तरीके से केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने का काम किया जा रहा है। इस तरीके के नजारे पिछले 12 साल में कभी नजर नहीं आए थे पहले दिल्ली में जंतर मंतर में लंबे समय तक छात्र आंदोलन सरकार बैकफुट पर नजर आई उसके बाद हिमाचल की यह घटना एक बार फिर भाजपा सरकार कटघरे में हालांकि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदन में भी इस बात की निंदा की, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को जल्दी छोड़ना नहीं चाहती, आज का धरना प्रदर्शन इसी और इशारा करता है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...

    Two 'Munna Bhais' (impostors) were caught posing as fake examinees during the Bhoj examination at TRS College.
    Rewa

    दो मुन्ना भाई TRS कॉलेज में भोज की परीक्षा मे फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़े गए

    जीजा को ग्रेजुएट बनाने,चचेरे भाई को एमसीए की डिग्री दिलाने के चलते,...