Madhya-Pradesh

MP News: मध्यप्रदेश को मिले नए 9 IAS अधिकारी,जानिए अब राज्य में है कुल कितने आईएएस अधिकारी

MP News Madhya Pradesh gets 9 new IAS officers, know how many IAS officers are there in the state now

MP News: लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा वर्ष 2023 में जारी किए गए परिणाम के बाद अब अफसरों को कैडर आवंटित कर दिया गया है। कुल 180 अफसरों में से 9 अफसरों को मप्र कैडर मिला है। इनमें से 3 आईएएस छाया सिंह, आकाश अग्रवाल और कुलदीप पटेल मप्र के निवासी हैं। छाया सिंह आईएएस छोटे सिंह की बेटी हैं। शेष 6 में से 4 आईएएस महाराष्ट्र, 1 राजस्थान और एक यूपी के मूल निवासी हैं।

भारत पर भी लगा देंगे? अमेरिका व्हाइट हाउस में प्रवेश से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ये धमकी है चिंताजनक

इन 9 को मिलाकर मप्र में अब कुल 393 आईएएस अफसर हो गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नवंबर में जारी की गई ग्रेडेशन सूची में 385 आईएएस अफसर थे, लेकिन इसी महीने 1990 बैच के आईएएस अफसर मलय श्रीवास्तव रिटायर हो गए हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद यह संख्या 384 हो गई और नए 9 आने के बाद यह संख्या 393 हो गई है। गौरतलब है कि पिछले साल भी कुल 9 आईएएस अफसरों को मप्र कैडर मिला था।

%s Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर
Madhya-Pradesh

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर

एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर...

For the first time in the history of Rewa, electronic media has been established.
Madhya-Pradesh

रीवा के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हुआ गठन

Rewa Today Desk : रीवा में ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया’ का विधिवत गठन हो...