Murder convict came out on parole, arrested with pistol and intoxicating syrup
Madhya-Pradesh

पैरोल पर बाहर आया हत्या का दोषी, पिस्तौल और नशीली सिरप संग गिरफ्तार

Murder convict came out on parole, arrested with pistol and intoxicating syrup


रीवा। सेमरिया थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी को हथियार और नशीले कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पैरोल पर जेल से बाहर आया था और फिर से अवैध गतिविधियों में शामिल पाया गया।
सेमरिया थाना पुलिस

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शैलेंद्र गौतम उर्फ विवेक उर्फ कल्लू (36), निवासी ग्राम कौडीहाई, पोस्ट रीमारी है। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल रोककर तलाशी ली, जिसमें 55 बोतल नशीली कफ सिरप, एक पिस्तौल, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपीश ने बताया कि आरोपी अवैध नशीली दवाओं की तस्करी कर रहा था। उसके पास से करीब ₹11,000 मूल्य की कफ सिरप, ₹25,000 की पिस्तौल, जिंदा कारतूस और लगभग ₹1 लाख कीमत की हीरो मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दोबारा जेल भेज दिया गया।

Written by
Zeeshan Javed

Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

An auto-rickshaw driver, heavily intoxicated, was severely beaten up near the hospital intersection.
Madhya-Pradesh

अस्पताल चौराहे के पास शराब के नशे में धुत ऑटो चालक की हुई जमकर पिटाई

Rewa Today Desk :अस्पताल चौराहे के पास शराब के नशे में धुत...