Congress effigy burning against Kailash Vijayvargiya
Indiaबालाघाट

कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस का पुतला दहन

Rewa Today Desk ||बालाघाट|| – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय की महिलाओं को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विजयवर्गीय ने नारी सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली अशोभनीय टिप्पणी की है, जो भारतीय संस्कृति और भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार करती है।

इस टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बालाघाट जिले में पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की “महिलाओं के प्रति गंदी मानसिकता” को उजागर करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चापलूसी में विजयवर्गीय ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है।

विरोध प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी, वरिष्ठ कांग्रेसी जेसराज पारधी, रेल्वे संघर्ष समिति अध्यक्ष अनूप सिंह बैंस, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रहीम खान, राहुल-प्रियंका गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष जावेद अली, अल्पसंख्यक विभाग विधानसभा अध्यक्ष अरशद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर अफरोज खान, राकेश रामटेके, आंसू डहरवाल, जय कृष्ण डेंगरु, कपिल बर्वे, नरेन्द्र मेश्राम, सुमेद बनसोड़, रिषभ सहारे, राजेश कोलते, साहिल खान, अमर बिसेन और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विजयवर्गीय की टिप्पणी महिलाओं का अपमान है और इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।

Written by
Zeeshan Javed

Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सायरन बजाकर शराब लेने पहुंची डायल 112, आरक्षक निलंबित
India

सायरन बजाकर शराब लेने पहुंची डायल 112, आरक्षक निलंबित

रीवा में वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जांच...

India

गर्मियों में आम खाना कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदायक ?जानिए पूरी जानकारी

स्वाद के साथ सेहत का खजाना भी है आम, लेकिन ज्यादा सेवन...

गर्मी से बचने के आसान व असरदार उपाय
India

गर्मी से बचने के आसान व असरदार उपाय

तेज धुप और बढ़ते तापमान में ऐसे रखे अपनी सेहत का ख्याल...

Prioritize your health today for a better tomorrow!
India

Why Health & Wellness is More Important Than Ever in India

In today’s fast-paced world, health and wellness have become top priorities in...