Rewa Today Desk : कभी यहां तो कभी वहां ,यह हाल था कांग्रेस के जिला कार्यालय का।किसी जमाने में कांग्रेस का सर्व सुविधा युक्त कांग्रेस कार्यालय हुआ करता था। बदलते इस वक्त के साथ कांग्रेस कार्यालय जर्जर होकर धराशाई हो गया। कुछ हिस्से में अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया। उसके बाद कांग्रेस कार्यालय अमहिया में शिफ्ट हो गया, लंबे समय तक वहीं से संचालित होता रहा। बाद में वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने अपने पुराने निवास में कांग्रेस कार्यालय बनाया, अब तीन मंजिला सर्व सुविधा युक्त पुराने कांग्रेस कार्यालय में ही नवीन भवन बना रहे हैं। जिसके लिए जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने सर्व सुविधा युक्त कार्यालय बनाने के लिए भूमि पूजन भी करवा दिया । नवीन कांग्रेस कार्यालय भवन बनाने के लिए महापौर अजय मिश्रा बाबा ने भी, पुराने कांग्रेस कार्यालय के कागज खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
भूमि पूजन के लिए यह रहे मौजूद
रीवा कांग्रेसियों की लंबे समय से अपने भवन की मांग अब पूरी होती दिखाई दे रही है। नए भवन की आधारशिला रखने के लिए कांग्रेस कमेटी के मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी विंध्य के कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय सिंह राहुल, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कमलेश्वर पटेल , महापौर रीवा अजय मिश्रा बाबा, पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल,पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना, पूर्व विधायक विद्यापति पटेल,पूर्व विधायक शीला त्यागी,सहित जिले के तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

भूमि पूजन में रहा हल्का-फुल्का माहौल
भूमि पूजन के बाद पैसे की बात चली कौन कितने पैसे देगा,हल्के-फुल्के माहौल में नवीन कांग्रेस कार्यालय भवन बनाने के लिए पैसे का इंतजाम भी कांग्रेसियों ने कर डाला। इस तरीके का कांग्रेस के अंदर माहौल लंबे वक्त बाद देखा गया, ऐसा लगा शायद कांग्रेस बदल रही है।
कैसी होगी भवन की रूपरेखा
नवीन कांग्रेस कार्यालय पुराने कांग्रेस कार्यालय वाली जगह जय स्तंभ के पास ही बनाया जा रहा है। जो तीन मंजिला होगा। इस तीन मंजिला इमारत में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ,शहर अध्यक्ष,सहित सारे प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के कमरे होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम होगा, कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए एक हाल होगा, इसके अलावा बड़े नेताओं के आने जाने के समय, रुकने के लिए कुछ कमरे भी बनाने की योजना कांग्रेस जिला अध्यक्ष और महापौर बना रहे हैं।

क्या कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने, पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी, रीवा विधायक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। जीतू पटवारी ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की तुलना खतरनाक बीमारी कैंसर से कर दी, जीतू पटवारी ने कहा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार का कैंसर बहुत गहराई तक पहुंच गया है, उन्होंने सवाल करते हुए कहा कैंसर की बीमारी ठीक करने का एक मात्र इलाज है उसे जड़ से खत्म कर दिया जाए। भारतीय जनता पार्टी के कैंसर से मध्य प्रदेश को बचाने का एकमात्र उपाय है उसे सभी चुनाव में पराजित कर दिया जाए।
जीतू पटवारी ने रीवा विधायक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री पर भी जमकर निशाना साधा, जीतू पटवारी का कहना था,रीवा विधायक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हैं, लेकिन रीवा में स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहद अभाव है। उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य के नाम से रीवा में नया कुछ नहीं हुआ, आज भी यहां के लोग इलाज करने के लिए नागपुर की ओर जाते हैं। रीवा के विधायक सहित तमाम लोग जमीन का बिजनेस कर रहे हैं पूरे प्रदेश में सरकारी जमीन का सबसे बड़ा घोटाला रीवा में ही हुआ है। प्रदेश में अगर सबसे ज्यादा सरकारी जमीन बेची खरीदी गई है तो वह रीवा है।
रीवा जमीन के मामले में प्रदेश कीभ्रष्टाचार की राजधानी कहीं जा सकती है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आज का युवा बेहद परेशान है, आज का युवा कोरेक्स की जकड़ में चला गया है। वह कॉकरोच पार्टी के माध्यम से सवाल पूछ रहा है, जीतू पटवारी ने युवाओं के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करने की बात कही। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री पर भी आरोप लगा डाला। उन्होंने देश के हालात को लेकर सीधे-सीधे जिम्मेदारी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधों पर डाल दी। देश में महंगाई है,बेरोजगारी है, देश की विदेश नीति खत्म हो गई, अर्थव्यवस्था बेहद खराब है, देश का सामाजिक ताना-बाना इस सरकार ने खत्म कर दिया है, इन सबके जिम्मेदार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।
कांग्रेस में खुशी तो भाजपा में टेंशन
कांग्रेस पार्टी गुटों में बंटी पार्टी मानी जाती है।अभी तक कांग्रेस के पास कोई भी ऐसा कार्यालय नहीं था, जहां पर तमाम गुट बैठकर बातचीत कर सके, और किसी एक मुद्दे पर सहमत हो सके। कांग्रेस कार्यालय बन जाने के बाद यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी जो अभी तक भाजपा के पास। भाजपाई एक जगह एकत्र होकर मंत्रणा करने के बाद कोई काम करते थे अब वहीं कांग्रेसी भी करेंगे ऐसा माना जा सकता है।



















































Leave a comment