HOROSCOPE
India

आज का राशिफल 9 जून के दिन मंगलवार है

Today's horoscope is for Tuesday, June 9.

आज मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से रोग, भय, डर, कष्ट आदि दूर होता है। मंगलवार को बजरंगबली की पूजा करने से जीवन में सुख बना रहता है। आज 9 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों


मेष राशि:आज का दिन आपके जीवन में नई उम्मीद और नई ऊर्जा लेकर आएगा। सुबह से ही मन खुश रहेगा और अच्छे समाचार आपका उत्साह बढ़ाएंगे। करियर में कोई शानदार मौका मिल सकता है, जिससे भविष्य को लेकर आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। परिवार का माहौल भी सुकून देगा। हालांकि इस भागदौड़ में अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। बाहर का खाना कम खाएं और शरीर को आराम देना भी जरूरी है। किसी कानूनी या कागजी मामले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए वरदान साबित हो

aries


वृष राशिः आज मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन यही मेहनत आने वाले समय में बड़ा फायदा दिलाएगी। बिजनेस में नया आइडिया या नया प्रोडक्ट लॉन्च करने का सही समय है। आपकी प्लानिंग और समझदारी लोगों को प्रभावित करेगी। आर्थिक मामलों में भी अच्छे संकेत हैं और निवेश से जुड़ा कोई अवसर सामने आ सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने पर मन को गजब का सुकून मिलेगा।

taurus



मिथुन राशि : आज आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आएगी। अतिरिक्त आय या नए कमाई के रास्ते खुल सकते हैं। आप खर्चों को लेकर काफी समझदारी दिखाएंगे, जिससे बचत भी बढ़ेगी। लेकिन बातचीत में थोड़ी सावधानी रखें, क्योंकि आपकी छोटी सी बात किसी को गलत लग सकती है। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़ी खबर मन को उत्साहित कर सकती है।

gemini



कर्क राशि: आज मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है। ऑफिस या बिजनेस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आएगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार की कोई पुरानी परेशानी दूर हो सकती है। निवेश का नया अवसर सामने आ सकता है, लेकिन अपनी निजी बातें ऑफिस में शेयर करने से बचें। विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना जरूरी होगा।

cencer



सिंह राशि: आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। काम को टालने की आदत मुश्किल बढ़ा सकती है, इसलिए समय पर जिम्मेदारियां पूरी करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। ऑफिस में टीमवर्क से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

leo



कन्या राशि: आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा रह सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप सब संभाल लेंगे। नया काम शुरू करने का विचार मन में आएगा, लेकिन अगर मन में संशय हो तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें। परिवार आपकी पहली प्राथमिकता रहेगा। घर में कोई शुभ समाचार या नए सदस्य के आने की खुशी मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा।

virgo



तुला राशिः आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। रुका हुआ काम पूरा होने से मन को राहत मिलेगी। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखना जरूरी होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात या बातचीत दिल को खुशी दे सकती है। नौकरी बदलने या नए अवसर की खबर आपका दिन बना सकती है।

libra


वृश्चिक राशिः आज नई शुरुआत आपके लिए सफलता के दरवाजे खोल सकती है। कुछ नया करने का जोश बना रहेगा और उसका फायदा भी मिलेगा। नया वाहन या कोई बड़ी खरीदारी होने के योग हैं। माता जी के साथ धार्मिक यात्रा मन को शांति दे सकती है। ऑफिस में वरिष्ठों से तालमेल बनाकर रखें, क्योंकि छोटी बात विवाद का रूप ले सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल खुश कर देगी।

scorpio



धनु राशि: आज सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। काम के साथ आराम और सही खानपान पर भी ध्यान दें। मौसम का असर शरीर पर महसूस हो सकता है। नई योजना या प्रोजेक्ट शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। आय बढ़ाने के नए रास्तों पर आपका ध्यान रहेगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्या बातचीत से आसानी से हल हो सकती

sagittarius


धनु राशि: आज का दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन आपकी समझदारी हर मुश्किल आसान कर देगी। कोई पुरानी बात सामने आने से थोड़ी असहजता महसूस हो सकती है। परिवार का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। करियर में नई जिम्मेदारी या नौकरी का नया अवसर मिल सकता है। पेट से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें और बेवजह की अफवाहों से दूरी बनाए रखें।

capricorn



कुंभ राशिः आज प्रगति की राह पर आपके कदम और मजबूत होंगे। परिवार या संतान की ओर से कोई खुशखबरी मन को उत्साहित करेगी। घर के मामलों को बैठकर सुलझाने से रिश्ते और मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और पढ़ाई में मन लगेगा। बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

aquarius



मीन राशिः आज आपके कामों को नई दिशा मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तों में नई ताजगी महसूस होगी और आप पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई सरप्राइज आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। पुरानी सेहत समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। नौकरी में मनपसंद काम मिलने से संतोष और खुशी दोनों महसूस होंगे।

pisces

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नई फिल्मों को लेकर चर्चा में दीपिका पादुकोण, फैंस को बड़े ऐलान का इंतजार
BollywoodIndia

नई फिल्मों को लेकर चर्चा में दीपिका पादुकोण, फैंस को बड़े ऐलान का इंतजार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने प्रोफेशनल अपडेट्स को...

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना दे रही विदेश अध्ययन के सपने को उड़ान
India

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना दे रही विदेश अध्ययन के सपने को उड़ान

बालाघाट की वारासिवनी तहसील के ग्राम सांवगी निवासी राजवर्धन राणा ने अपनी...