रीवा की गढ़ थाना पुलिस ने 1 लाख से ज्यादा की शराब, एक आरोपी 10 लाख रुपए कीमत की एक स्कॉर्पियो पकड़ने में पाई कामयाबी
IndiaMadhya-PradeshRewa

रीवा की गढ़ थाना पुलिस ने 1 लाख से ज्यादा की शराब, एक आरोपी 10 लाख रुपए कीमत की एक स्कॉर्पियो पकड़ने में पाई कामयाबी

The Garh police in Rewa succeeded in seizing liquor worth over ₹1 lakh and a Scorpio vehicle valued at ₹10 lakh, along with an accused.


नेशनल हाईवे रीवा इलाहाबाद इस मार्ग में, आए दिन अवैध नशीले पदार्थ पुलिस बरामद करने में सफलता पाती है। उसके बावजूद अवैध नशीले पदार्थ के व्यापारी इस तरीके की हरकत करने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आते, और लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लगे रहते हैं । पुलिस लगातार कार्रवाई करती रहती है। ऐसी ही एक कार्रवाई आज गढ थाना पुलिस ने की है,गढ़ थाना पुलिस को मुखबिर के व्दारा सूचना प्राप्त हुई थी की कटरा तरफ से एक स्कार्पियो वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर कुछ लोग कलवारी तरफ जाने वाले है, मुखबिर की पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही के दौरान ग्राम कटरा शासकीय दुकान के पीछे तरफ खडी एक स्कार्पियो देखी।

पुलिस के पास पुख्ता सूचना थी ,पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसके अंदर भारी मात्रा में देशी प्लेन मदिरा लोड थी। पुलिस ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर सिद्धार्थ सिंह से उक्त मदिरा के संबंध में दस्तावेज चाहे गये , लेकिन उसके पास कोई भी दस्तावेज नहीं थे, दस्तावेज नही होने पर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर अवैध शराब परिवहन करने के संबंध में अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करने के बाद, मामला पंजीबद्ध कर लिया गया।


इन धाराओं में हुआ मामला पंजीबद्ध यह हुआ बरामद आरोपी स्कॉर्पियो ड्राइवर सिद्धार्थ सिंह पिता युवराज सिंह निवासी ग्राम पहाडी थाना शाहपुर जिला के खिलाफ, आबकारी एक्ट के तहत अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट, 3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय त्योंथर के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 25 पेटी देसी प्लेन शराब कीमती जिसकी बाजार में कीमत लगभग 112500/ रूपये है। के साथ,स्कार्पियो वाहन MP17 CC 8733 जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रूपये पुलिस मान कर चल रही है, बरामद करने में सफलता पाई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

India

तकनीकी गैजेट्स और नवाचार:

बदलती टेक्नोलॉजी के साथ आसान हो रहा जीवन REWA TODAY DESK :...

India

टाइगर रिजर्व और वन्यजीव संरक्षण:

जैव विविधता बचाने की दिशा में भारत के महत्वपूर्ण प्रयास REWA TODAY...

India

ग्लोबल वार्मिंग और मौसम का मिजाज

बढ़ते तापमान से बदल रहा प्रकृति का संतुलन REWA TODAY DESK :...

India

नई शिक्षा नीति में बदलाव

शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और कौशल आधारित बनाने की दिशा में बड़ा...