Thursday , 29 October 2026
    मऊगंज

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर करें निराकरण: अपर कलेक्टर

    Ensure timely resolution of CM Helpline complaints: Additional Collector

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर करें निराकरण: अपर कलेक्टर

    मऊगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में 28 अक्टूबर 2026 को अपर कलेक्टर पीके पांडेय की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर त्वरित कार्रवाई की जाए। कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शिविरों के आयोजन से पहले संबंधित क्षेत्रों की शिकायतों का निराकरण करने तथा मुख्यमंत्री कार्यालय और कमिश्नर कार्यालय से प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

    त्योहारों पर सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम

    अपर कलेक्टर ने त्योहारों के दौरान सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। पटाखों की बिक्री के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित करने, केवल लाइसेंसधारियों को अनुमति देने और अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम करने को कहा। अवैध पटाखा बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

    इसके साथ ही 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस और 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया।

    नल-जल योजनाओं और शिक्षा व्यवस्था पर जोर

    ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण हो चुकी नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को इन योजनाओं में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं, डीपीसी को राज्य शिक्षा केंद्र से विद्यालयों में शौचालय निर्माण के लिए प्राप्त राशि से ग्राम पंचायतों के माध्यम से कार्य शुरू कराने और निर्माण कार्यों की स्वयं निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

    सांदीपनि विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त बस सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। अपर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को भ्रमण के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा।

    बैठक में एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न
    मऊगंज

    Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची में 15 से 25 मई तक ली जाएंगी दावा-आपत्तियाँ मऊगंज...

    In Mauganj, the Collector heard 74 applications during the public hearing.
    मऊगंज

    Mauganj जनसुनवाई में कलेक्टर ने 74 आवेदनों पर की सुनवाई

    || मऊगंज || कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन...

    मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला
    मऊगंज

    मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

    Rewa Today Desk : मऊगंज, 18 अप्रैल 2026। जिले में लगातार बढ़ते...

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...