Thursday , 29 October 2026
    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    Patwari suspended for negligence; find out the full story

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम गुढ़ सुधाकर सिंह ने हल्का पटवारी खाम्हा अनिल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय गुढ़ निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

    शासकीय तालाब की जमीन पर पट्टे प्रस्तावित करने का आरोप

    जारी आदेश के अनुसार, ग्राम खड्डा में शासकीय तालाब की मेड़ के रूप में दर्ज 0.773 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से घर बनाकर रह रहे 38 व्यक्तियों के लिए पटवारी द्वारा ड्रोन सर्वे कराकर स्वामित्व योजना के तहत पट्टे प्रस्तावित किए गए। शासकीय तालाब की भूमि पर आबादी के पट्टे प्रस्तावित करना गंभीर लापरवाही और अनियमितता माना गया है।

    वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रामक जानकारी देने का भी आरोप

    आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि आबादी भूमि के संबंध में पटवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रामक जानकारी प्रस्तुत की। इसके अलावा आग दुर्घटना, अतिवृष्टि और जलभराव से प्रभावित परिवारों को राहत राशि वितरण में भी लापरवाही बरतने की बात सामने आई।

    इन अनियमितताओं के चलते मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...