Wednesday , 19 August 2026
    India

    चोर गिरोह गिरफ्तार एक पर आठ दूसरे पर 12 तो तीसरे पर 18 मामले पहले से दर्ज हैं।

    A gang of thieves has been arrested; the three individuals have 8, 12, and 18 cases already registered against them, respectively.

    इनके पास से आठ लाख का माल हुआ जप्त


    ज्वेलर्स दुकान में, सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल, किसी का मोबाइल चोरी करने वाले चोर गिरोह को रीवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी गए 8 लाख के गहने भी इनके पास से पुलिस ने बरामद किए हैं। यह तीनों चोर आदतन अपराधी निकले, तीनों के खिलाफ रीवा के कई थाने में पहले से ही दर्ज है मामले, सेंध लगाकर चोरी करने,मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी करने में तीनों पुलिस की नजर में एक्सपर्ट है।

    पकड़े गए चोर गिरोह के वरुण लोनिया के ऊपर 8, सुजीत लोनिया के ऊपर 18, संदीप लोनिया के ऊपर 12 मामले पहले से दर्ज हैं। रीवा पुलिस ने एक ऐसी चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जो सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे,

    मोटरसाइकिल चोरी करते थे,मोबाइल पार कर देते थे।पकड़े गए चोरों के ऊपर एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज है, पुलिस द्वारा चार माह पहले एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चोरी किए गए सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

    रीवा के पद्मधर कॉलोनी में सिद्धिविनायक ज्वैलर्स की दुकान में 23 और 24 की दरमियानी रात में सेंध लगाकर चोरी की गई थी, जिसमें सोने चाँदी के जेवर व सामान चोरी गये थे। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल ही थाना सिविल लाइंस, अमहिया एवं सायबर की अलग- अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी गई।

    जो तलाश के दौरान सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर संदेही वरूण लोनिया उर्फ पीके की पहचान की गई जबकि इसी दौरान पूर्व में थाना सिविल लाइंस में ही छोटी पुल के पास जे.के. ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी के मामले में भी अन्य संदेही सुजीत लोनिया उर्फ गोविन्दा की पहचान की गई थी। जो उक्त दोनों की तलाश की जाकर दस्तयाब किया गया व दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपने अन्य साथी संदीप लोनिया उर्फ गुल्ली के साथ अलग-अलग समय में शहर में कई चोरियां करने का खुलासा किया।

    जिनसे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपी गुल्ली को भी पकड़ कर पूछताछ की गई। आरोपियो से कई चोरियों में चोरी गया माल बरामद किया गया है।

    पुलिस द्वारा कुल 07 अपराधों में सोने के टाप्स – 03 जोड़ी, सोने का झुमका-01 जोड़ी, सोने के 01 जोड़ी कंगन, सोने की 04 नग अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र 01 नग, सोने का लॉकेट- 01-नग, नाक की लौंग 04 नग सोने की, चांदी की बिछिया 14 जोड़ी, चांदी की 03 नग अंगूठी, चांदी की 02 नग थाली, चांदी की हाय, अभिषेक करने वाली चांदी की श्रृंगी, 03 जोड़ी पायल जिनकी कुल कीमत करीबन आठ लाख रूपये है। पकड़े गए तीनों आरोपी वरुण लोनिया के ऊपर 8 अपराध दर्ज है, सुजीत लोनिया के ऊपर 18 अपराध और संदीप लोनिया पर 12 अपराध दर्ज है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...

    India

    युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी कोर्स

    बदलते जॉब मार्केट में करियर बनाने का बेहतर विकल्प REWA TODAY DESK...