Monday , 30 March 2026
    Baraat was supposed to come in the house today
    Rewa

    Breaking News : घर में आज बरात आनी थी बरात की जगह उठी अर्थी

     घर में आज बरात आनी थी बरात की जगह उठी अर्थी मामला गढ़ थाने का रीवा के गढ़ थाना अंतर्गत संतोष यादव की भतीजी की शादी थी पूरा परिवार उसमें जुटा हुआ था कुछ सामान घट रहा था सामान लेने निकले थे संतोष यादव पिता श्यामलाल यादव उम्र 28 साल निवासी बरहट अपने एक साथी के साथ घर से निकलकर थोड़ी दूर ही गए थे तभी सामने से गलत दिशा से एक पल्सर मोटरसाइकिल आई और संतोष यादव की मोटरसाइकिल से गिर गई दोनों मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज संतोष यादव के साथ एक व्यक्ति था

    जबकि अनिल कुमार नामदेव पिता शिवराम नामदेव उम्र 30 साल निवासी कटरा जो विपरीत दिशा से आ रहे थे उनके साथ मोटर साइकिल में 3 लोग सवार थे मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत से मोटरसाइकिल में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी को रीवा के संजय गांधी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां पर संतोष यादव और अनिल कुमार नामदेव की मौत हो गई इस एक्सीडेंट का सबसे दुखद पहलू संतोष यादव के भाई विनोद यादव ने जानकारी देते हुए बताया आज 6 जून को उनकी भतीजी की शादी थी घर में बारात आनी थी बरात की तैयारी में सभी लोग व्यस्त थे घर में कुछ सामान की कमी थी आमतौर पर जैसा होता है संतोष सामान लेने घर से निकले थे लेकिन दोबारा घर नहीं पहुंचे घटना में घायल चार लोग अभी भी संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है संजय गांधी अस्पताल की पुलिस चौकी में पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया परिजन शव लेकर अपने गांव की ओर रवाना हो गए जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया इस एक्सीडेंट में दोनों मृतक अपने घर के आस-पास ही मोटरसाइकिल से भिड़े संतोष की भतीजी की शादी थी शादी की खुशियां मातम में बदल गई

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...

    two bullet hit
    IndiaRewa

    रीवा में 18 साल के युवक पर फायरिंग, पेट में लगी दो गोलियां: हालत गंभीर

    रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज...

    drunken youth's rampage
    IndiaRewa

    Rewa Today : शराबी युवक का उत्पात

    कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर पर कार में तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में Rewa Today...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...