Thursday , 20 August 2026
    सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक चला बुलडोजर
    (रीवा समाचार)India

    सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक चला बुलडोजर

    Bulldozers rolled from Sirmour Square to Hospital Square.

    Rewa Today Desk : एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया है। सोमवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने शहर के सबसे व्यस्त इलाके सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक कार्रवाई शुरू की। करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद से मकान और दुकानों को तोड़ा जा रहा है।

    यह इलाका लंबे समय से विवादों में बना हुआ था। कुछ दिन पहले भी प्रशासन ने यहां अतिक्रमण हटाने की कोशिश की थी, जिसके विरोध में स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों ने धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद कुछ लोगों ने खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लिया था, जबकि कई लोग कार्रवाई रुकने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके मकान और दुकानें 70 से 80 साल पुरानी हैं और कई पीढ़ियां यहीं रहकर गुजर चुकी हैं। रहवासियों का दावा है कि उनके पास दान पत्र और पट्टा जैसे दस्तावेज मौजूद हैं। कई परिवारों का कहना है कि कार्रवाई के बाद उनके पास रहने के लिए बेहद कम जगह बचेगी।

    प्रशासन की टीम फिलहाल पुलिस सुरक्षा के बीच कार्रवाई कर रही है। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे अभियान सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल क्षेत्र की ओर बढ़ेगा, विरोध और विवाद की स्थिति और बढ़ सकती है, क्योंकि वहां की कई दुकानें पूरी तरह अतिक्रमण की जद में बताई जा रही हैं।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...

    India

    युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी कोर्स

    बदलते जॉब मार्केट में करियर बनाने का बेहतर विकल्प REWA TODAY DESK...