Friday , 3 April 2026
    मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का रीवा में दिन भर का कार्यक्रम इस तरीके से होगा
    Madhya-PradeshRewaरीवा टुडे

    rewa today :मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का रीवा में दिन भर का कार्यक्रम इस तरीके से होगा

    Chief Minister Dr. Mohan Yadav's day long program in Rewa will be in this manner

    Rewa Today Desk :मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शुक्रवार को सुबह भोपाल से सुबह 11:00 वायुयान से प्रस्थान कर 11.35 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे, डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हेलीकॉप्टर से 11:40 बजे चलकर 12:35 बजे सैनिक स्कूल के हेलीपैड में उतरेंगे. मुख्यमंत्री हेलीपैड से विवेकानंद पार्क पहुंचकर 12:40 पर विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने के बाद के जन आभार यात्रा में शामिल होंगे.

    दोपहर 1.05 पर जन आभार यात्रा के समापन के बाद आम सभा स्थल एन.सी.सी. मैदान पहुंचेंगे, दोपहर 1:15 पर जहां पर मुख्यमंत्री 337 करोड़ 90 लाख रुपए के निर्माण कार्य का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री 326 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत के 40 शिलान्यास करेंगे. इसमें 40 सड़कों के निर्माण कार्य शामिल हैं. मुख्यमंत्री 11 करोड़ 36 लाख 40 हजार रुपए के कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे. इनमें दो स्कूल भवन, केंद्रीय जेल रीवा की आठ बैरक, नगर निगम रीवा में सड़कों के सुधार एवं नाला निर्माण के 6 कार्य शामिल है. मुख्यमंत्री इस दौरान हितग्राहियों को 43 स्कूटी, 5 मोटराइजड तिपहिया साइकिल, 16 तिपहिया साइकिल का वितरण करेंगे. उसके बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. 3:00 बजे कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार पहुंचकर संभागीय समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था तथा विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. 5:00 बजे कलेक्ट्रेट से प्रस्थान कर सैनिक स्कूल हेलीपैड पहुंचेंगे. 5:10 पर रीवा से डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट जबलपुर 6:00 बजे पहुंचेंगे. यहां से 6:10 पर मुख्यमंत्री वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

    ‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
    IndiaRewa

    Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

    5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...