Tuesday , 10 March 2026
    Collector took stock of distribution of voting material - team left with tight security
    (रीवा समाचार)CollectorMadhya-Pradeshrewa todayरीवा टुडे

    Vidhan Sabha election : Collector ने मतदान सामग्री वितरण का लिया जायजा

    Collector took stock of distribution of voting material - team left with tight security

    Rewa Today Desk : रीवा और मऊगंज जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इनमें विधानसभा क्षेत्र रीवा, गुढ़, मगनवां, देवतालाब, मऊगंज, त्योंथर, सेमरिया तथा सिरमौर शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में बनाये गये 2014 मतदान केन्द्रों में 18 लाख 33 हजार 889 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए सभी मतदान दल इंजीनियरिंग कालेज से निर्धारित बसों से रवाना हुए देर शाम तक सभी मतदान दल निर्धारित मतदान केन्द्र में पहुंच गये हैं। मतदान दलों को जीपीएस लगे वाहनों से भेजा गया है।

    इसी से दलों के पहुंचने की मानीटरिंग की गयी। इंजीनियरिंग कालेज परिसर में प्रात: काल से ही उत्सव जैसा वातावरण रहा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ सोनवणे, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान दलों के लिए व्यवस्थायें सुनिश्चित की। विधानसभावार बनाये गये अलग-अलग काउंटरों से मतदान दलों ने मतदान सामग्री और ईव्हीएम प्राप्त की।

    पंडाल में बैठकर चेकलिस्ट के साथ मतदान सामग्री का मिलान किया। इसके बाद निर्धारित वाहनों से सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मतदान दल ने प्रस्थान किया। मतदान दलों के लिए विधानसभावार अलग-अलग पार्किंग स्थलों पर बसें तथा चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की गयी थी जो मतदान कर्मी निजी वाहनों से चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में सुरक्षित रखवाये गये। पूरे उत्साह और प्रसन्नता के साथ मतदान दलों ने मतदान केन्द्रों के लिए प्रस्थान किया। पिंक बूथ में तैनात मतदान दल की सभी महिला कर्मचारियों ने भी निर्धारित स्थलों से मतदान सामग्री प्राप्त करके पिंक बूथों के लिए प्रस्थान किया। पिंक बूथ केवल शहरी क्षेत्र में बनाये गये हैं। कई मतदान दलों के मतदान केन्द्र में पहुंचने पर रोली चंदन तथा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    पुलिसकर्मी निलंबित
    (रीवा समाचार)India

    रीवा जोन में आईजी गौरव राजपूत की सख्त कार्रवाई

    मनगवां थाना टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, महिला के जेवरात लौटाए गए...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...