Monday , 30 March 2026
    Congress submitted a memorandum in protest against Ratlam attack
    Madhya-Pradeshबालाघाट

    रतलाम हमले के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को सुरक्षा उपलब्ध कराने की उठाई मांग

    बालाघाट, रतलाम प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। घटना के विरोध में कांग्रेसजनों ने सोमवार को बालाघाट पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

    कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी

    ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं बैहर विधायक श्री संजय उईके के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे, परसवाड़ा विधायक श्री मधु भगत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी, संगठन मंत्री सफखत खान, राहुल-प्रियंका गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष जावेद अली, बेरोजगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गोविल चौरे, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष शबीर भाई, जिला उपाध्यक्ष कैलाश शाहू, सेवा दल जिलाध्यक्ष जीतू बर्वे, सचिव शमीम सिद्दीकी, विधानसभा अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष अरशद कुरैशी, सहित महेंद्र अमूले, शहबाज खान, राजेश कोलते एवं अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

    “लोकतंत्र पर हमला”

    इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पर हुआ हमला न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा का मामला है, बल्कि लोकतंत्र और जनमानस की आवाज़ को दबाने की कोशिश भी है।
    श्री संजय उईके ने कहा – “हमले में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी हो और उन्हें कड़ी सजा दी जाए। साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।”

    प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

    कांग्रेसजनों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...