Tuesday , 31 March 2026
    उप मुख्यमंत्री ने फल एवं सब्जी मार्केट तथा पार्किंग का किया लोकार्पण
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    Rewa Today : उप मुख्यमंत्री ने फल एवं सब्जी मार्केट तथा पार्किंग का किया लोकार्पण

    Deputy Chief Minister inaugurated fruit and vegetable market and parking

    Rewa Today Desk :रीवा मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने फल-सब्जी मार्केट तथा पार्किंग का लोकार्पण किया। कार्यक्रम सिरमौर चौराहा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब फल-सब्जी बेचने वाले छोटे व्यापारियों को सड़क में अपनी दुकान नहीं लगानी पड़ेगी। उन्हें कोई परेशान भी नहीं करेगा। नई सब्जी मण्डी में फल-सब्जी विक्रेता साफ-सुथरे वातावरण में इत्मिनान के साथ अपना रोजगार करेंगे। आमजनता को भी यहाँ फल-सब्जी खरीदने में सुविधा होगी। बाजार के साथ-साथ यहाँ पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। फल-सब्जी मार्केट बनने तथा आटो स्टैण्ड बन जाने से सिरमौर चौराहे का यातायात भी व्यवस्थित और सुगम होगा।

    सिरमौर चौराहा फल-सब्जी मार्केट का निर्माण नगर निगम द्वारा 1500 वर्ग मीटर में 35 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। पुराने हाकर्स कॉर्नर का 900 वर्ग मीटर में 25 लाख रुपए की लागत तथा 500 वर्ग मीटर में पार्किंग का निर्माण 35 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। इस बाजार में 124 छोटे दुकानदारों को फल-सब्जी विक्रय की सुविधा मिलेगी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव
    IndiaRewa

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव

    बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सनसनी, अकेली रहती थी 60...

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...