Sunday , 22 February 2026
    Madhya-Pradeshरीवा टुडे

    NH-39 के सीधी से सिंगरौली सेक्शन के सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिए निर्देश

    Deputy Chief Minister Rajendra Shukla gave instructions to quickly complete the road construction

    Rewa Today Desk : रीवा ज़िले के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क एवं ब्रिज कार्यों को गति प्रदान करें कहा उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में NH-39 के सीधी से सिंगरौली सेक्शन के सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों तथा रीवा ज़िले के अंतर्गत सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की वृहद् समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कार्यों में गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने NH-39 के कार्य के संबंध में निर्देश दिये की गोपद पुल निर्माण का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जाकर 2 लेन कनेक्टिविटी का कार्य पूर्ण किया जाये ताकि स्थानीय निवासियों का आवागमन सुविधापूर्ण हो सके।

    रीवा बायपास 4-लेन करने के उप मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

    उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वर्तमान 2-लेन बायपास पर बढ़ते दबाव और उससे जनित दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री रीवा बाय पास को 2-लेन से 4-लेन BOT मोड में करने हेतु निविदा जारी करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

    उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा शहर में स्थित रिंग रोड फेज-1 एवं 2 के फ्लाईओवर के कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रक्रियात्मक असुविधा के कारण कार्य की प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री सुखवीर सिंह, एमडी एमपीआरडीसी श्री अविनाश लवानिया सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    सिवनी में करोड़ों के हवाला कांड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, IG ने SP का निलंबन आदेश किया निरस्त
    IndiaMadhya-Pradesh

    सिवनी में करोड़ों के हवाला कांड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, IG ने SP का निलंबन आदेश किया निरस्त

    सिवनी। जिले में हवाला के करोड़ों रुपये से जुड़े प्रकरण ने एक...