Devtalab reached Vidhansabha on an 8-day stay to enthuse the workers. UP Bilgram – Mallawa MLA Ashish Singh Ashu
रीवा टुडे

Rewa Today : कार्यकर्ताओं में जोश भरने 8 दिवसीय प्रवास पर देवतालाब विधानसभा पहुंचे। यूपी बिलग्राम- मल्लावा के विधायक आशीष सिंह आशु

Mallawa MLA Ashish Singh Ashu

Rewa Today Desk : विधानसभा चुनाव की बीसात धीरे-धीरे बिछने लगी है। सभी पार्टियां बिधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई। सोच समझ कर चाल चलने की तैयारी प्रारंभ कर दी गई हैं इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी भी कोई और कसर नहीं छोड़ना चाहती। जिसकी तैयारीयों इन दिनों जोरों पर है कांग्रेस जहां अपनी तैयारी में पीछे नजर आ रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है उसने मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्र में यूपी, बिहार के विधायकों का विधानसभा वार उतारकर उनके 7 दोनों का प्रवास कार्यक्रम कराया है इस दौरान बाहर से आए विधायक कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनमानस के बीच जा रहे हैं उनका मन टटोल रहे हैं इसी के चलते आठ दिवसीय प्रवास पर देवतालाब विधानसभा पहुंचे। यूपी बिलग्राम- मल्लावा विधायक आशीष सिंह आशु।


जहां विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल अंतर्गत कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए बिधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की स्थित क्या है। इसकी भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। जहां लोगों से मिलने के बाद मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जली जल कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर जिस तरह से लोग उत्साहित दिखे इससे माना जा रहा है की इस बार भी भाजपा की सरकार आना तय है। प्रवासी विधायक आशीष सिंह आशु देवतालाब विधानसभा स्थित मा अष्टभुजा धाम के ऐतिहासिक नगरी में पहुंचकर माता रानी के दर्शन प्राप्त किया। तदुपरांत पत्रकार वार्ता कर शासन की योजनाओं का उल्लेख किया साथ ही यह भी बताया कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की मजबूत स्थिति में है। इस बार काफी अंतर से भाजपा जीतेगी साथ ही मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी।
नईगढी से नसीम खान की रिपोर्ट

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Indiaरीवा टुडे

Rewa Today : बिना पंजीयन चल रहा था अस्पताल, प्रशासन ने किया सील

Rewa Today Desk । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल...

उप मुख्यमंत्री ने नैकहाई शौर्य स्मारक का किया निरीक्षण
रीवा टुडे

उप मुख्यमंत्री ने नैकहाई शौर्य स्मारक का किया निरीक्षण

Rewa Today Desk : रीवा के बघेल राजवंश के समय बघेलखण्ड के...

रीवा टुडे

Secrets of mosquitoes : वो बातें जो शायद ही कोई जानता हो 

Secrets of mosquitoes:मच्छरों के रहस्य Secrets of mosquitoes : वो बातें जो...