Monday , 30 March 2026
    District Election Officer inspected the voting material distribution site
    BreakingCollectorMadhya-PradeshRewaरीवा टुडे

    MP Election : जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल का किया निरीक्षण

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल का किया निरीक्षण

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल का किया निरीक्षण जिले में वोटिंग के लिए 2014 मतदान केंद्र बनाए गए हैं


    Rewa Today desk : (EVM) ईव्हीएम व अन्य सामग्री वितरण तथा बसों की पार्किंग व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर रीवा ने उचित दिशा निर्देश जारी किए हैं जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान जिलेभर में स्थित 2014 मतदान केन्द्रों में होगा। मतदान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के माध्यम से किया जाएगा। मतदान के लिए मशीनों के साथ-साथ मतदान सामग्री शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में तैयार की जा रही है।


    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने मतदान सामग्री वितरण के लिए बनाए गए केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक मतदान दल को निर्वाचन आयोग की चेकलिस्ट के अनुसार मतदान सामग्री एवं ईव्हीएम उपलब्ध कराएं। किसी भी थैले में निर्धारित संख्या से कम सामग्री न रहे। नोडल अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करके थैले में रखी जा रही मतदान सामग्री का मिलान अनिवार्य रूप से कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल में विधानसभा क्षेत्रवार बनाए जाने वाले सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि वितरण स्थल में ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे संबंधित विधानसभा के लिए निर्धारित ईव्हीएम आसानी से पहुंच सके। उन्होंने वितरण एवं वापसी स्थल में पार्किंग के लिए बनाए गए स्थान का भी निरीक्षण किया

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    BREAKING NEWS
    Breaking

    Rewa Today : Breaking News

    एक हैरान करने वाला वीडियो रीवा से निकलकर सामने आया है, हालांकि...

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...

    two bullet hit
    IndiaRewa

    रीवा में 18 साल के युवक पर फायरिंग, पेट में लगी दो गोलियां: हालत गंभीर

    रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...