Monday , 23 February 2026
    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों कई कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता
    BJPMadhya-PradeshRewarewa today

    rewa today :भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों कई कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

    Many Congressmen took membership of BJP at the hands of Bharatiya Janata Party National President JP Nadda.

    Rewa Today Desk :भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मध्य प्रदेश के रीवा जिले के दौरे पर है. उनकी पहली सभा सीमावर्ती इलाके त्योंथर मे हुई. यहां पर कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में कई नेता शामिल हुए जिसमें से प्रमुख नाम रहा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी कौशलेश द्विवेदी का उनके साथ अन्य कई लोगों ने भी भाजपा का दामन थामा.


    रीवा जिले की पहली सभा थी जेपी नड्डा की रीवा जिले में भारतीय जनता पार्टी को पहली बड़ी सफलता उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर मिली. त्योंथर के पचमा ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा थी, यहां पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद थे, जहां कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वालों में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी कौशलेश द्विवेदी ,अशोक पांडे, ब्रह्म नारायण शर्मा, तुलाराम पाठक, गंगा सोहरवा, गंगा द्विवेदी, बीडीसी कृपा शंकर पांडे, रविंद्र तिवारी, माधुरी मिश्रा, बृजेश द्विवेदी, जगत नारायण शर्मा ,पार्षद विजय गुप्ता ,अनिल तिवारी, हरिशंकर मिश्रा, गोपाल तिवारी ,सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे.


    सदस्यता के बाद जेपी नड्डा का काफिला बढ़ गया आगे की ओर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी पहली सभा में कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया प्रधानमंत्री मोदी के कामों की तारीफ की उनका कहना था हमने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को खत्म किया है मोदी जी ने आपको मकान दिया आप भारतीय जनता पार्टी को वोट दें. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाके से सिरमौर की ओर कदम रखा उसके बाद सिमरिया होते हुए रीवा पहुंचेंगे. रीवा में क्या है कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रीवा में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने स्वागत किया जाएगा. उसके बाद रोड शो होगा. रोड शो जय स्तंभ होता हुआ स्टैचू चौराहे से प्रकाश चौराहे पहुंचकर वेंकट भवन के पास पहुंचेगा, जहां पर जेपी नड्डा की आम सभा होगी रात्रि विश्राम जेपी नड्डा रीवा में ही करेंगे.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...