Friday , 3 April 2026
    Madhya-Pradesh

    MP Board: कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, प्री-बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

    Mp Board: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अहम खबर है। इस साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी गई है। समय सारिणी के अनुसार कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 16 से 22 जनवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।

    वहीं 12वीं की परीक्षा 16 से 24 जनवरी तक होगी। कक्षा 10वीं का पहला पेपर हिंदी का होगा, जबकि कक्षा 12वीं का पहला पेपर फिजिक्स, इकोनॉमिक्स का होगा। पिछले साल प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी, लेकिन स्कूलों में अभ्यास पत्र देकर छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई गई थी, जिसका असर रिजल्ट पर पड़ा था, ऐसे में इस बार परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का आकलन होगा और तैयारियां की जाएंगी।

    10वीं – 12वीं प्री – बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल घोषित| MP Board

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...